कोलकाता हाई कोर्ट सहित राज्य की सात अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और सभी जगहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आसनसोल, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता ही नहीं, बल्कि राज्य के पांच जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कोलकाता हाई कोर्ट के अलावा आसनसोल, दुर्गापुर, बहरमपुर, सिउड़ी, रामपुरहाट और अलीपुर अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा गया है।
आसनसोल के डिस्ट्रिक्ट जज देव प्रसाद नाथ के अनुसार उन्हें सुबह करीब 11:30 बजे ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर 1 बजे अदालत परिसर में विस्फोट करने की बात कही गई थी। ईमेल मिलते ही उन्होंने तत्काल सभी न्यायिक कार्य स्थगित कर कोर्ट परिसर को खाली कराने का आदेश दिया। साथ ही इसकी सूचना आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को दी गई।
यह भी पढ़ें: थप्पड़ मारने पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, रद्द हुई 7 साल की सजा, पढ़ें क्या है गुजरात का मामला?
सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे कोर्ट परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया। आम लोगों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगा दी गई। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाकर कोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। धमकी भरे ईमेल में अदालत कक्ष और जज के चेंबर में विस्फोटक रखे होने का दावा किया गया है। ईमेल में कई गंभीर और आपत्तिजनक दावे भी किए गए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
सूत्रों के अनुसार ईमेल बांग्ला भाषा में भेजा गया है और उसकी साइबर जांच शुरू कर दी गई है। ईमेल आईडी और तकनीकी स्रोत की पहचान करने के लिए साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई है। फिलहाल सभी अदालत परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अभी तक किसी भी परिसर से कोई विस्फोटक सामग्री बरामद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
यह भी पढ़ें: रेप केस में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, सिर्फ स्खलन काफी नहीं, 20 साल पुराना फैसला पलटा
संबंधित खबरें
रोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
1 hr agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
2 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
4 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
1 day agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
1 day agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
1 day agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
2 days agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
3 days agoकौन हैं कोयल मल्लिक? जिन्हें BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
3 days agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines