टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को रविवार को बड़ी राहत मिली है. कोलकाता हाईकोर्ट ने उनके ऑफिस पर बुलडोजर चलाने पर फिलहाल रोक लगा दी है. रविवार को अदालत ने खास सुनवाई करते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर में मौजूद ऑफिस पर बुलडोजर नहीं चलाया जाएगा. न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी ने सुवेंदु सरकार को ऑर्डर दिया कि वो आमतला स्थित भवन से जुड़े डॉक्युमेंट्स अदालत के सामने रखे. इस बिल्डिंग की ऑनर लीप्स एंड बाउंड्स कंपनी है. ईडी ने दावा किया था कि अभिषेक बनर्जी इस कंपनी के CEO हैं.
ये भी पढ़ें: ‘1 घंटे में इस्तीफा दे दूंगा, अगर…’, अभिषेक बनर्जी ने रिज़ाइन देने के लिए बागियों के सामने रखी ये शर्त
कोर्ट ने क्या कहा?
कोलकाता हाई कोर्ट ने ऑर्डर दिया कि जुलाई तक इस बिल्डिंग पर कोई एक्शन ना लिया जाए और ना किसी तरह तोड़फोड़ की जाए. बिल्डिंग की मालिक कंपनी लीप्स एंड बाउंड्स ने बुलडोजर एक्शन को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. दरअसल, शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने बिल्डिंग को गिराने का काम शुरू किया था. उनका कहना है कि ये इमारत बिना किसी वैलिड नक्शे के बनी है और नियमों का उल्लंघन हुआ है.
BJP पर फोड़ा ठीकरा
टीएमसी सांसद ने इस मामले का ठीकरा बीजेपी पर फोड़ दिया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के राज में पुलिस कानून तोड़ रही है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बीजेपी और प्रशासन ने मिलकर उनके खिलाफ साजिश रची है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि अमतला में मौजूद उनके ऑफिस को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन को गैरकानूनी करार दिया है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान बीजेपी के गुंडों के साथ मिलकर लैपटॉप, प्रिंटर, दस्तावेज, मेज, कुर्सियां अपने साथ ले गए हैं. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वर्दी में चोरी की गई है.
ये भी पढ़ें: बंगाल में ममता की TMC की बढ़ीं मुश्किलें, 3 बैंक खाते फ्रीज, अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर
संबंधित खबरें
चावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
23 hrs agoबंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
2 days agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
2 days agoउपचुनाव: नंदीग्राम सीट पर हसी रानी की जीत, सीएम सुवेंदु ने दी बधाई
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
3 days agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
3 days agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
3 days agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
4 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines