'1 घंटे में इस्तीफा दे दूंगा, अगर…', अभिषेक बनर्जी ने रिज़ाइन देने के लिए बागियों के सामने रखी ये शर्त

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने बागी नेताओं के सामने एक बड़ा ऑफर रखा है. उन्होंने कहा कि अगर वो सब ममता बनर्जी की लीडरशिप में काम करना चाहते हैं तो वो एक घंटे के अंदर टीएमसी से इस्तीफा दे देंगे.

abhishek banerjee

Credit: News24

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में उथल-पुथल लगातार जारी है. ऐसे में सांसद अभिषेक बनर्जी ने बागी नेताओं के सामने एक बड़ा ऑफर रखा है. उन्होंने कहा कि अगर वो सब ममता बनर्जी की लीडरशिप में काम करना चाहते हैं तो वो एक घंटे के अंदर टीएमसी से इस्तीफा दे देंगे. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जितने भी बागी पार्टी छोड़कर गए हैं और जो उन्हें अपशब्द कह रहे हैं, वो अगर ममता बनर्जी को वापस स्वीकार करते हैं तो वो पार्टी छोड़कर चले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ममता की TMC की बढ़ीं मुश्किलें, 3 बैंक खाते फ्रीज, अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर

विज्ञापन

‘बीजेपी के साथ की है डील’

अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि बागी नेता बीजेपी से जा मिले हैं. उन्होंने कहा कि सभी बागियों ने बीजेपी के साथ डील कर रखी है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सभी बागी नेताओं ने पहले पार्टी का साथ छोड़ दिया, फिर जाकर बीजेपी से हाथ मिला लिया और उसके बाद उन्हें गालियां दे रहे हैं. दरअसल, टीएमसी के 20 नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया था और इसके लिए अभिषेक बनर्जी को दोषी करार दिया. टीएमसी के तीन राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था. वहीं काकोली घोष दस्तीदार ने टीएमसी के 20 सांसदों के साथ मिलकर अलग गुट बना लिया और ये दावा किया कि एनडीए उन्हें अपना समर्थन दे रही है.

64 विधायकों ने भी बनाया अलग गुट

ये बगावत यहीं नहीं रुकी, पश्चिम बंगाल विधानसभा में TMC के 64 विधायकों ने बगावत की और अलग गुट बना लिया, जिसका नेतृत्व ऋतब्रत बनर्जी कर रहे हैं. ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में टीएमसी विधायक दल का नेता और विपक्ष का नेता चुना गया है. वहीं, इन बागियों ने खुद को असली टीएमसी होने का दावा किया है. उन्होंने चुनाव आयोग के सामने पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर भी अपना कॉपीराइट बताया है. इन बागियों ने विधानसभा में TMC के ऑफिस पर भी कब्जा कर लिया है. टीएमसी के दिग्गज नेता मदन मित्रा ने भी हाल ही में इस्तीफा देते हुए बागियों का समर्थन किया है. मदन मित्रा ने अभिषेक बनर्जी को हिटलर बताते हुए कहा कि सिर्फ उनकी वजह से पार्टी कमज़ोर पड़ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ