Bhabanipur Election Results: भवानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा, एनाउंसमेंट रुकी, ममता और शुभेंदु केंद्र में मौजूद

Bhabanipur Election Results : पश्चिम बंगाल की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर में मतगणना के दौरान जबरदस्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. यहां काउंटिंग सेंटर पर मचे हंगामे के बाद 12वें राउंड के नतीजों की घोषणा फिलहाल रोक दी गई है. इस वीवीआईपी सीट पर स्थिति तब और गंभीर हो गई जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी दोनों ही मतगणना केंद्र के भीतर पहुंच गए.

Mamata Banerjee, Suvendu Adhikari
विज्ञापन

Bhabanipur Election Results : पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पर सोमवार को भारी बवाल हो गया. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि प्रशासन को 12वें राउंड की घोषणा बीच में ही रोकनी पड़ी. इस वीवीआईपी सीट पर कांटे की टक्कर के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी दोनों ही मतगणना केंद्र के भीतर पहुंच गए हैं. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, भवानीपुर सीट पर अब तक 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. ताजा रुझानों के मुताबिक, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी इस समय ममता बनर्जी से पीछे चल रहे हैं. हंगामे के चलते ही 12वें राउंड की घोषणा में देरी हो रही है.

सेंटर पर क्यों हुआ हंगामा?

जानकारी के अनुसार, मतगणना केंद्र के अंदर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब विपक्षी दलों के एजेंटों ने गंभीर आरोप लगाए. एजेंटों का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों या एजेंटों ने उन्हें जबरन केंद्र से बाहर धकेल दिया है. इस आरोप के बाद सेंटर पर शोर-शराबा शुरू हो गया और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मतगणना प्रक्रिया को बाधित किया गया. फिलहाल चुनाव अधिकारी मामले को शांत कराने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे हैं.

Advertisment

शुभेंदु अधिकारी पीछे, ममता ने बनाई बढ़त

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भवानीपुर सीट पर अब तक 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. शुरुआती बढ़त के बाद अब बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं, जबकि ममता बनर्जी निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं. हालांकि, 12वें राउंड की आधिकारिक घोषणा रुकने की वजह से अंतिम तस्वीर साफ होने में कुछ और समय लग सकता है. भवानीपुर की इस जंग पर पूरे देश की नजर है क्योंकि यह सीट राज्य की सत्ता का भविष्य तय करने में बड़ी भूमिका निभा रही है. फिलहाल भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ