जन्माष्टमी के मौके पर बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमान कथा सुनाने के लिए पश्चिम बंगाल के लिलुआ में पधारे थे. इस दौरान उनके एक बयान से राजनीतिक भूचाल आ गया. बाबा बागेश्वर ने लोगों से अपील की है कि दुर्गा पूजा के वक्त वो माता की मूर्ति के आसपास मांस-मछली के स्टॉल ना लगाएं. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मांस खाने वाले हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं. कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब सुवेंदु सरकार दुर्गा पूजा के दौरान मांस-मछली बैन करने वाली है.
ये भी पढ़ें: बंगाल टूरिज्म का नया ऐड क्यों हो रहा ट्रोल? Video देख खुद बंगाली भी हो गए हैरान, आप भी कहेंगे- ‘क्या ये कोई मजाक है’
और क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?
बाबा बागेश्वर का कहना था कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों के आसपास नॉन-वेज खाना, पकाना या बेचना उन्हें कतई अच्छा नहीं लगता. उन्होंने हनुमंत कथा सुनाते हुए दौरान बंगाल में रहने वाले हिंदुओं से अपील की है कि वो नवरात्रि मनाएं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदु नवरात्रि के नियमों का अच्छी तरह पालन करें और मां दुर्गा के पंडालों और उनकी मूर्तियों के पास नॉनवेज ना तो बनाएं, ना खाएं और ना बेचें. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने दुर्गा पूजा के वक्त मांस-मछली खाने वालों को पाखंडी तक करार दे दिया, जिससे आग और सुलग गई.
मांस-मछली पर क्यों भड़का विवाद?
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बेहद खास अहमियत रखती है. ये लोगों के लिए सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि उनके कल्चर का एक हिस्सा है. इस दौरान पंडालों में मटन, चिकन, फिश और सी फूड सब बिकता है और लोग बड़े चाव से खाते भी हैं. ये उनके लिए एक आम बात है. ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान बाबा बागेश्वर के नॉन वेज से दूरी बनाने वाले बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कोई साधु-संत ये नहीं बताएगा कि बंगाली दुर्गा पूजा में क्या खाएंगे. दरअसल, 2026 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मांस-मछली खाने को लेकर मुद्दा उठा था. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कई रैलियों में ये कहा था कि अगर बीजेपी की सरकार आई तो वो बंगाल के लोगों को नॉन-वेज नहीं खाने देगी. हालांकि बीजेपी ने उनकी इस बात को सिरे से नकार दिया. पार्टी का कहना था कि उन्हें सिर्फ गौ-मांस की बिक्री से ऐतराज है.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज, TMCP रैली में हाईकोर्ट के आदेशों के उल्लंघन का आरोप
संबंधित खबरें
कोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
11 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
14 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
15 hrs agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
1 day agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
3 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
3 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
3 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
4 days agoबारिश के बीच बढ़ी भीड़ और..., कोलकाता के दुर्गा पूजा में कैसे हुआ हादसा?
4 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे में 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines