15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर के स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हर कोई अपने-अपने तरीके से देश के शहीद जवानों को याद कर रहा है। इसके साथ ही “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत घरों और सार्वजनिक जगहों पर भी झंडा फहराया गया।
इसी बीच पश्चिम बंगाल के आसनसोल के बराकर बेगुनिया के रहने वाले, 12वीं पास कर चुके और सीएमए की तैयारी कर रहे 23 साल के अभिषेक मोदक ने देश के प्रति अपनी एक ऐसी देशभक्ति दिखाई है, जिसने उन्हें चर्चाओं में ला दिया है। अभिषेक ने टूथपिक पर 0.1 सेंटीमीटर का एक राष्ट्रीय ध्वज बना डाला है। यह राष्ट्रीय ध्वज टूथपिक पर बना देश का सबसे छोटा राष्ट्रीय ध्वज माना जा रहा है।
इसके साथ ही अभिषेक ने देश के लिए 0.5 सेंटीमीटर के चावल के दाने पर भी देश का तिरंगा झंडा बनाया है, जिस चावल की लंबाई 6 मिमी तो चौड़ाई 4 मिमी है। वहीं 1 सेंटीमीटर की एक पेंसिल पर भी अभिषेक ने तिरंगा झंडा बनाया है और देश के प्रति अपनी अनोखी देशभक्ति दिखाई है। अभिषेक की मानें तो उसने लॉकडाउन के समय घर में रहकर माइक्रो आर्ट बनाने की शुरुआत की थी और एक के बाद एक कई आर्ट बनाकर आसनसोल ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के लोगों का दिल जीत लिया है।
यह भी पढ़ें : लाल किले के समारोह में नहीं दिखे राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, बीजेपी ने साधा निशाना
अभिषेक ने बताया कि वह हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अनोखे-अनोखे तरीकों से राष्ट्रीय ध्वज बनाता है और देश के प्रति अपनी अनोखी देशभक्ति दिखाता है। इस वर्ष अभिषेक ने देश के प्रति अपनी ऐसी भक्ति दिखाई है और टूथपिक, चावल के दाने और पेंसिल पर तिरंगा बनाया है।
यह भी पढ़ें : ‘इस दिवाली बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला है’, PM मोदी का लाल किले से बड़ा ऐलान
अभिषेक के पिता रंजीत मोदक बराकर में एक होटल चलाते हैं, वहीं अभिषेक की मां गृहिणी हैं और घर का सारा काम देखती हैं। इसके अलावा अभिषेक की एक बहन है, जो कुलटी कॉलेज में पढ़ाई करती है। अभिषेक का पूरा परिवार इस कार्य में उसका पूरा सहयोग करता है। अभिषेक की इस कला ने उसे एक अनोखी पहचान दी है, जिससे समाज में उसे इज्जत और सम्मान भी मिलता है।
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
13 hrs agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
2 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
3 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
3 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
3 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
4 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
6 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
7 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
7 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines