News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। इस दौरान वहाँ करीब 5 हज़ार मेहमान मौजूद थे, लेकिन देश के दो महत्वपूर्ण और बड़े नेता इस कार्यक्रम में नहीं दिखे। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दोनों इस कार्यक्रम से दूर रहे। बीजेपी ने इसको लेकर तीखा हमला बोला है।
बीजेपी नेता शहज़ाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कांग्रेस प्रवक्ता ने अभी-अभी मेरे साथ टीवी पर बहस में पुष्टि की कि “विपक्ष के नेता” राहुल गांधी लाल किले पर 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। यह एक राष्ट्रीय उत्सव था, लेकिन दुख की बात है कि पाकिस्तान प्रेमी राहुल गांधी, मोदी विरोध में देश और सेना का विरोध कर रहे हैं! शर्मनाक व्यवहार, क्या यही संविधान और सेना का सम्मान है?
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भले ही लाल किले पर आयोजित समारोह में शामिल न हुए हों, लेकिन पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तमाम कांग्रेस नेता शामिल हुए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने तिरंगा फहराया। इस दौरान बारिश होने लगी। कांग्रेस के नेता भीगते हुए राष्ट्रगान गाते दिखाई दिए, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल थे।
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भीगते हुए राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, लाल किले के समारोह में कांग्रेस के दोनों नेताओं के शामिल न होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भले ही लाल किले पर ना गए लेकिन वह दिल्ली में थे और पार्टी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। हालांकि दोनों लाल किला क्यों नहीं गए, इसको लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।