पश्चिम बंगाल की पहली बीजेपी सरकार ने सोमवार, 22 जून को अपना पहला 2026-27 का पूर्व बजट विधानसभा में पेश कर दिया है. बंगाल से वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली BJP सरकार का बजट पेश किया, जिसमें कई सामाजिक कल्याण योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और रोजगार से जुड़े वादों की घोषणा की गई. वित्त मंत्री ने 21 से 45 साल की उम्र के बेरोजगार लोगों के लिए ‘भरोसा योजना’ का ऐलान किया. इस योजना के तहत नौकरी न होने पर ग्रेजुएट लोगों को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी.
वहीं, बेरोजगार नॉन-ग्रेजुएट लोगों को हर महीने 2,000 रुपये का भत्ता मिलेगा. वित्त मंत्री दासगुप्ता ने राज्य सरकार की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए 550 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की. उन्होंने महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना ‘अन्नपूर्णा योजना’ के लिए 36,000 करोड़ रुपये भी आवंटित किए.
यह भी पढ़ें: मनरेगा में अब 100 दिन की बजाय 125 दिन मिलेगा काम
शुभेंदु सरकार के बजट की खास बातें
- चिंगड़ीघाटा-न्यूटाउन में 900 करोड़ की लागत से 7.41 कि.मी का बनेगा एलिवेटेड कॉरीडोर
- कल्याणी में 1500 एकड़ भूमि की हो रही तलाश, बनेगा नया एअरपोर्ट
- पुरुलिया, बालूरघाट, मालदह में नए एअरपोर्ट बनेंगे, कूचबिहार एअरपोर्ट का होगा विस्तार
- एक लाख सरकारी नौकरी का प्रावधान, इनमें से 50 हजार शिक्षा क्षेत्र में, 20 हजार पुलिस नौकरी, आवेदनकारियों की उम्र सीमा 2 वर्ष बढ़ी
- शालीमार-गार्डेनरीच में नया टर्मिनल
- उत्तर बंगाल में होगी AIIMS, IIT, IIM की स्थापना
- राज्य सरकार में नया आयुष विभाग होगा गठित
- विधायकों को अब 70 लाख से बढ़ाकर सालाना एक करोड़ फण्ड
- सिविक वोलेंटियर, ग्रीन पुलिस, होमगार्ड कर्मियों की सैलरी 2000 बढ़ी
- अवकाशप्राप्त पत्रकारों को मासिक 5000 पेंशन
- चायबागान कर्मियों के लिए विकास बोर्ड का गठन
- सभी प्राथमिक स्कूलों में पंखों की व्यवस्था होगी, वाटर प्यूरीफायर संयत्र लगेंगे
- स्कूलों में मिडडे मिल बनाने वाली रसोइयों के वेतन में 1000 बढ़ोतरी, पैरा टीचरों के वेतन में 5000 बढ़ोतरी
- जेट्टी विकास के लिए 100 करोड़ आवंटित
- अन्नपूर्णा योजना के लिए 36 हजार करोड़ आवंटित
- सरकारी नौकरी-शून्य पदों में 33 फीसद नौकरी महिलाओं को
- आपातकाल में जेल सजा भुगतने वालों को मासिक दस हजार पेंशन
- गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 21000
- सभी कॉलेज में लगेंगी सैनिटेरी मशीन
- राज्य रिजर्व फोर्स में बनेंगी 2 महिला बटालियन
- सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण अग्निवीरों को
- चायबागानों में अब 30 की जगह मात्र 15 प्रतिशत भूमि का हो सकेगा कॉमर्शयल उपयोग
- झाड़ग्राम में बनेगा आदिवासी विश्वविद्यालय, इस वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ आवंटित
- सरकारीकर्मियों को 1 अक्टूबर से लेगा 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता
- शहरों में महिला सुरक्षा हेतु दुर्गा सुरक्षा दल का गठन
- आंगनवाड़ी व आशाकर्मियों का मासिक पारिश्रमिक बढ़कर 5000
- महिलाओं के लिए निःशुल्क बस सेवा के लिए 550 करोड़ आवंटित
- अलीपुरदुआर सहित कई जिलों में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल
- आयुष्मान भारत योजना के लिए 3100 करोड़ आवंटित
- मुंबई-वेलोर में चिकित्सा के लिए जाने वालों के ठहरने की कम शुल्क पर व्यवस्था
- दुर्गापुर में सेमी कंडक्टर यूनिट का प्रस्ताव
(Inputs by Manoj Pandey)
संबंधित खबरें
छठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
2 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
3 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
3 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
5 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
6 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
8 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
10 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
11 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
12 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines