मनरेगा में अब 100 दिन की बजाय 125 दिन मिलेगा काम, बंगाल की सुवेंदु अधिकारी सरकार के पहले बजट में 7 बड़े ऐलान

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने विधानसभा अपना पहला बजट पेश कर दिया है. सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है और डीए में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो जाएगा. इसके साथ ही सरकार ने युवाओं को एक लाख नौकरियां देने का ऐलान किया है, जिनमें 33 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति होगी.

bengal budget 2026

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने विधानसभा अपना पहला बजट पेश कर दिया है. सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है और डीए में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो जाएगा. इसके साथ ही सरकार ने युवाओं को एक लाख नौकरियां देने का ऐलान किया है, जिनमें 33 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति होगी.

विज्ञापन

राज्य सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया?

  • राज्य सरकार ने बजट में ऐलान किया है कि सरकार रणनीतिक सुविधाओं के विस्तार और सही विकास के लिए हासीमारा एयर फोर्स स्टेशन को 25 एकड़ और कलाईकुंडा एयर फोर्स स्टेशन को 37 एकड़ जमीन देगी.
  • बिजली की कमी हो सकती है. सरकार PPT मॉडल के तहत थर्मल पावर स्टेशन बनाने की कोशिश भी करेगी.
  • वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान स्पष्ट घोषणा की कि राज्य में चल रही सभी मौजूदा और वर्तमान सामाजिक योजनाएं आगे भी जारी रहेंगी. सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ जिम्मेदारी से काम करेगी.
  • सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य में आपातकालीन हेल्पलाइन सेवा ‘डायल 112’ की शुरुआत की जा रही है.
  • राज्य सरकार कोलकाता के पास एक नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के लिए कल्याणी के पास 1000-1500 एकड़ जमीन की पहचान करेगी. पुरुलिया, बालुरघाट और मालदा में नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे और कूचबिहार एयरपोर्ट को मजबूत किया जाएगा.
  • वहीं, वित्तमंत्री ने बताया कि प्रशासनिक सुधारों और बुनियादी ढांचे को तेजी देने के लिए बजट में कई अहम कदम उठाए गए हैं. राज्य के कांथी क्षेत्र को अब एक नया पुलिस जिला बनाया जाएगा. इसके अलावा जनता की सहूलियत के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ नई नगरपालिकाएं और नए फायर स्टेशन भी खोले जाएंगे.

यह भी पढ़ें- ‘बेड़ियों से आज़ाद हुआ बंगाल’, BJP की प्रचंड जीत के बाद पहली बार कोलकाता में ‘दहाड़े’ PM मोदी

विज्ञापन

एक लाख सरकारी नौकरियां

स्कूलों से लेकर कॉलेजों तक, विभिन्न सरकारी संस्थानों में मानो सूखा पड़ा हुआ था. लंबे समय से यह शिकायतें आ रही थीं कि भर्ती न होने के कारण कर्मचारियों की कमी बनी हुई है. आखिरकार, भर्ती की घोषणा कर दी गई. राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने सत्ता परिवर्तन के बाद पहले बजट में सरकारी कार्यालयों में भर्ती की बड़ी घोषणा की. सत्ता में आने से पहले, भाजपा के घोषणापत्र में सरकारी नौकरियों और महिलाओं के लिए आरक्षण का जिक्र था. अब, पार्टी के सत्ता में आने के बाद, बजट में सरकारी नौकरियों की घोषणा की गई है.

नया सांस्कृतिक स्कूल स्थापित करने का ऐलान

राज्य की संस्कृति को सहेजने के लिए कोलकाता में एक नया सांस्कृतिक स्कूल स्थापित करने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा स्थानीय विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायकों को मिलने वाले एमएलए फंड (MLA Fund) को 70 लाख रुपये से बढ़ाकर सीधे 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है.

विज्ञापन

33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित

वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि सरकारी कार्यालयों में एक लाख रिक्तियां भरी जाएंगी. इनमें से 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. इन एक लाख रिक्तियों में से 20,000 पुलिस में भर्ती की जाएगी. 50,000 शिक्षकों, प्रोफेसरों और शिक्षा कर्मियों की भर्ती की जाएगी. 1,000 पूर्वी सीमांत राइफल्स में भर्ती की जाएगी और जहां भी अवसर होगा, 10 प्रतिशत पद अग्निशामकों के लिए आरक्षित होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ