West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को जबरदस्त झटका दिया है. सुबह 8 बजे से जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बढ़त बना ली है. हैरान करने वाली बात यह है कि जिस मुस्लिम वोट बैंक की बदौलत टीएमसी सत्ता में रही, उसी में बड़ी सेंध लगती दिख रही है. कई मुस्लिम बहुल इलाकों में भाजपा ने आश्चर्यजनक बढ़त बना रखी है.
मुस्लिम सीटों पर खेला
रुझान बता रहे हैं कि जांगीपारा, मुर्शिदाबाद, मालदा, मोथाबाड़ी और रतुआ जैसी मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि हिंदू मतदाता इस बार पूरी तरह कमल के निशान पर एकजुट हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम वोट भी एकतरफा टीएमसी को नहीं गया, बल्कि मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर जैसे जिलों में जमकर बंटा है.
यह भी पढ़ें: पश्मिच बंगाल में क्या शुभेंदु अधिकारी को मिलेगा इनाम या BJP देगी सरप्राइज? कौन होगा नया मुख्यमंत्री
जांगीपारा और मुर्शिदाबाद का हाल
जांगीपारा सीट पर भाजपा के प्रसन्नजीत बाग 2915 मतों से आगे हैं. मुर्शिदाबाद में टीएमसी की शाओनी सिंह रॉय को बड़ा झटका लगा है. वह भाजपा के गौरी शंकर घोष से 22 हजार से भी ज्यादा मतों से पिछड़ गई हैं. इस सीट पर कांग्रेस के अलि सिद्दिकी ने भी त्रिकोणीय मुकाबला कर वोट काटने का काम किया.
मोथाबाड़ी का चौंकाने वाला रुझान
मोथाबाड़ी में नतीजों ने तो सबको हैरान कर दिया. यहां भाजपा प्रत्याशी निबार्ण घोष 5000 से अधिक मतों से आगे हैं. टीएमसी ने इस्लाम नजरूल को मैदान में उतारा था, लेकिन उनकी स्थिति कमजोर है. कांग्रेस के सयेम चौधरी को भी 5600 से ज्यादा वोट मिले, जिससे साफ है कि टीएमसी के परंपरागत वोट बैंक में जबरदस्त सेंध लगी है.
यह भी पढ़ें: असम के रुझानों में BJP की प्रचंड जीत के क्या रहे कारण? हिमंता की हैट्रिक तय
रतुआ और मालदा का गणित
रतुआ सीट पर भाजपा के अभिषेक सिंघानिया छह राउंड पूरे होने के बाद 13 हजार से अधिक मतों की जबरदस्त बढ़त बनाए हुए हैं. यहां टीएमसी के समर मुखर्जी और कांग्रेस के आलम मोत्तकिन मुकाबले में हैं लेकिन ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष में गया है. मालदा में भाजपा के गोपाल चंद्र साह लगभग 300 मतों से आगे हैं.
147 का जादुई आंकड़ा पार
राज्य की कुल 293 सीटों में से अभी तक के रुझानों में भाजपा 191 पर आगे है, जबकि टीएमसी को महज 97 सीटों पर संतोष करना पड़ रहा है. अभी पांच सीटों के रुझान आने बाकी हैं. सरकार बनाने के लिए 147 सीटों की दरकार होती है, जिसे भाजपा आराम से पार करती नजर आ रही है. इस चुनाव में मुस्लिम मतदाता टीएमसी के लिए उलटा एक्स फैक्टर बनकर उभरे हैं. कांग्रेस ने भी कई जगहों पर तीसरी ताकत बनकर टीएमसी के पारंपरिक समीकरणों को पूरी तरह उलट दिया है. बंगाल की राजनीति में यह नया मोड़ यकीनन ऐतिहासिक बदलाव की बुनियाद रख रहा है.
यह भी पढ़ें: Assembly Election Results 2026: बड़े नेताओं को लगा झटका, असम के मंत्री और बंगाल के इतने दिग्गज पीछे
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
5 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 hrs ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
9 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
10 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
11 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
11 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines