पश्मिच बंगाल में क्या शुभेंदु अधिकारी को मिलेगा इनाम या BJP देगी सरप्राइज? कौन होगा नया मुख्यमंत्री

West Bengal New CM: रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार निकल गई है, जिससे ममता बनर्जी का दशक पुराना शासन खत्म होता दिख रहा है. शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं.

BJP West Bengal CM Face Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के रुझान एक बड़े सियासी उलटफेर की ओर इशारा कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करती दिख रही है, जिससे ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस का एक दशक से ज्यादा पुराना शासन खत्म होने की कगार पर है. राज्य में पहले वामपंथ और फिर ममता के बड़े जनादेशों के बाद अब एक और नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. रुझानों के मुताबिक बीजेपी 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर सरकार बनाने की मजबूत स्थिति में पहुंच गई है, जो बंगाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत का संकेत है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे कौन?

अगर मौजूदा रुझान जीत में बदलते हैं, तो शुभेंदु अधिकारी बीजेपी सरकार का चेहरा हो सकते हैं. अधिकारी का राजनीतिक सफर बंगाल की बदलती राजनीति की कहानी कहता है, क्योंकि वह कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी रणनीतिकारों में शामिल थे. नंदीग्राम आंदोलन के जरिए ममता को सत्ता तक पहुंचाने वाले अधिकारी ने 2020 में पाला बदलकर बीजेपी का दामन थाम लिया था. 2021 के चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम से खुद ममता बनर्जी को हराकर अपनी ताकत साबित की थी और अब वह विपक्ष के नेता के रूप में पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं.

विज्ञापन

भवानीपुर में कांटे की टक्कर और वर्चस्व की लड़ाई

2026 के इस चुनाव में शुभेंदु और ममता की पुरानी प्रतिद्वंद्विता भवानीपुर सीट पर देखने को मिल रही है, जो ममता का अभेद्य किला माना जाता है. मतगणना के दौरान दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है और बढ़त का अंतर बार-बार बदल रहा है. एक समय पर ममता पिछड़ती दिखीं, तो अगले ही पल वह फिर आगे निकल गईं. यह उतार-चढ़ाव दिखाता है कि ममता के गढ़ में अब शुभेंदु ने बड़ी सेंध लगा दी है और कांटे की इस लड़ाई ने पूरे चुनाव को रोमांचक बना दिया है.

विज्ञापन

बीजेपी के अन्य दावेदार और अधिकारी की मजबूती

शुभेंदु के अलावा दिलीप घोष, शमिक भट्टाचार्य और अग्निमित्रा पॉल जैसे नाम भी चर्चा में हैं, जो पार्टी के मजबूत स्तंभ रहे हैं. दिलीप घोष ने जहाँ संगठन को मजबूत किया, वहीं अग्निमित्रा पॉल जैसे युवा चेहरे बीजेपी की नई अपील का प्रतीक हैं. हालांकि बंगाल में पार्टी नेतृत्व को लेकर कोई बड़ा विवाद नजर नहीं आ रहा है और पूरा माहौल फिलहाल शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में है. जिस तरह अधिकारी ने जमीन पर उतरकर रणनीति बनाई है, उसे देखते हुए ऐतिहासिक जीत की स्थिति में उनका मुख्यमंत्री बनना स्वाभाविक माना जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ