Viral Video: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। पैतृक गांव सैफई (Saifai) में जब उनका पार्थिव शरीर पहुंचा तो समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में हाहाकार मच गया। जब तक सूरज चांद रहेगा, नेताजी आपका नाम रहेगा और नेताजी अमर रहें जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
वहीं मंगलवार को मुलायम सिंह के अंत्येष्ठी स्थल पर वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी भी पहुंचीं। वरुण गांधी ने अखिलेश यादव को गले लगाया तो दोनों रो पड़े। इस पर वरुण गांधी ने कहा कि वह दुख की इस घड़ी में बड़े भाई अखिलेश यादव के साथ खड़े हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
अभी पढ़ें – ‘आज पहली बार लगा…बिन सूरज के उगा सवेरा’, पिता मुलायम सिंह के गम में डूबे अखिलेश यादव
लाखों प्रशंसक-समर्थकों समेत पहुंचे नेता और VVIP
मंगलवार को सैफई के नुमाइश ग्राउंड में नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने के लिए लाखों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी। पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं समेत वीवीआईपी मौजूद रहे। इसी दौरान सांसद वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी भी सैफई पहुंचीं।
वरुण गांधी ने अखिलेश यादव का सांत्वना दीं। अंत्येष्ठी स्थल पर दोनों गले मिले तो फफक कर रो पड़े। वहां मौजूद मीडिया वालों और अन्य लोगों ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर जारी कर दिया।
अभी पढ़ें – Punjab में दिवाली की रात 8 से 10 बजे तक ही चलाए जा सकेंगे पटाखे: मीत हेयर
कई मुख्यमंत्री और बड़े नेताओं ने किए अंतिम दर्शन
बता दें कि सैफई में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर के नेता पहुंचे थे। नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे।
इनके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी और बाबा रामदेव ने भी पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
5 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
6 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
7 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
8 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
9 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
10 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
10 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines