---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Punjab में दिवाली की रात 8 से 10 बजे तक ही चलाए जा सकेंगे पटाखे: मीत हेयर

चंडीगढ़: पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए पंजाब सरकार के पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्यौगिकी विभाग ने दीवाली की रात 8 से 10 बजे तक दो घंटे ही पटाखे चलाने की अनुमति दी है। दिवाली समेत त्योहारों के अवसर पर लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की हिदायतों के […]

---विज्ञापन---

चंडीगढ़: पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए पंजाब सरकार के पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्यौगिकी विभाग ने दीवाली की रात 8 से 10 बजे तक दो घंटे ही पटाखे चलाने की अनुमति दी है। दिवाली समेत त्योहारों के अवसर पर लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की हिदायतों के प्रकाश में पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्यौगिकी विभाग द्वारा पटाखे चलाने की समय-सीमा सम्बन्धी हिदायतें जारी करते हुए इनकी सख्ती से पालना के लिए जि़ला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

अभी पढ़ें ‘आज पहली बार लगा…बिन सूरज के उगा सवेरा’, पिता मुलायम सिंह के गम में डूबे अखिलेश यादव

---विज्ञापन---

बुधवार को जानकारी देते हुए पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि दीवाली वाले दिन 24 अक्टूबर को राज्य में दो घंटे रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। इसके साथ ही केवल ग्रीन पटाखों की खरीद एवं बिक्री और चलाए जाने की आज्ञा दी है। लिथियम, बेरियम आदि जहरीले रसायनों वाले पटाखे और लड़ी वाले पटाखों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। इसके अलावा आधिकारित स्थानों पर पटाखों की खरीद एवं बिक्री की इजाजत दी गई है।

मीत हेयर ने आगे बताया कि दीवाली के अलावा 8 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व वाले दिन भी सुबह 4 बजे से 5 बजे तक एक घंटा और रात 9 से 10 बजे तक एक घंटा पटाख़े चलाए जाने की इजाजत होगी। 25-26 दिसंबर क्रिसमस की आधी रात 11.55 से 12.30 तक 35 मिनट और नए वर्ष के अवसर पर 31 दिसंबर-1 जनवरी की आधी रात 11.55 से 12.30 तक 35 मिनट पटाख़े चलाए जाने की आज्ञा दी गई है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 12, 2022 10:07 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola