Video: एंबुलेंस नहीं मिली तो मासूम का शव गोद में ले गया 10 साल का भाई, सौतेली मां ने की थी हत्या
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सौतेली मां ने दो साल के बच्चे को कार के सामने फेंक दिया। बच्चे की कार से कुचल कर मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव को उसके 10 वर्षीय बड़े भाई को थमा दिया। काफी मिन्नतों के बाद भी उसे एंबुलेंस तक मुहैया नहीं कराई गई। अपने दो साल के भाई का शव गोद में ले जाते हुए बड़े भाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों में इसे देखकर आक्रोश है।
दिहाड़ी मजदूर ने की थी दूसरी शादी
घटना इसी शुक्रवार की बताई जा रही है। बागपत में रहने वाले एक दिहाड़ी मजदूर प्रदीप कुमार की पत्नी का कुछ समय पहले देहांत हो गया था। उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 10 साल की है तो छोटा बेटा अभी दो साल का ही है। बच्चों की देखभाल के लिए प्रदीप ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन सौतेली मां को पहली पत्नी के दोनों बच्चे आंखों में खटकने लगे। आरोप है कि शुक्रवार शाम को उसने दो साल के सौतेले बेटे को बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक कार के सामने फेंक दिया।
एंबुलेंस नहीं मिली। पिता थक गया तो 10 साल के बेटे को शव थमाया। उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में 2 साल के भाई की लाश लेकर भटकते हुए मासूम बच्चे की तस्वीर सरकार और सिस्टम पर कलंक है। pic.twitter.com/Gu6ArcCll2
— Hansraj Meena (@HansrajMeena) August 28, 2022
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: फिल्मी स्टाइल में 3 दोस्तों का हुआ अपहरण, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
कथित तौर पर कार से कुचलने पर बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद मासूम के शव को उसके 10 साल के बड़े भाई को थमा दिया। उसने अस्पताल वालों ने एंबुलेंस मुहैया कराने के लिए काफी मिन्नतें कीं, लेकिन उसे शव को ले जाने के लिए कोई मदद नहीं की गई। वहीं बेबसी का मारा 10 साल का लड़का अपने दो साल के भाई के शव को गोदी में लेकर ही घर के लिए चल दिया। जानकारी होने पर रास्ते में किसी ने उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। वहीं बागपत के सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें मामले की जानकारी मिली है। इसके बाद महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया गया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके पिता प्रवीण कुमार के सुपुर्द किया गया था। प्रवीण का आरोप है कि उसके बड़े बेटे ने अस्पताल के अधिकारियों एंबुलेंस की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: