रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव का सालाना मेला शुरू, कलेक्टर टीना डाबी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Baba Ramdev Mela

Baba Ramdev Mela

Ramdev Fair, जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव का सालाना मेला सोमवार को शुरू हो गया। कोरोना महामारी के चलते यह मेला दो साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रहा है। राजस्‍थान के साथ साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा सहित कई राज्यों से लगभग 35 लाख लोगों के पश्चिमी राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि पर दर्शन के लिए पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार इस बार मेले के दौरान इस बार वीआईपी कल्चर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सभी श्रद्धालु एक समान तरीके से कतार में लगकर दर्शन कर रहे हैं। वहीं सीसीटीवी कैमरे से प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन

गहलोत सरकार टैक्स में छूट प्रदान की

विज्ञापन

राजस्थान की गहलोत सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए रामदेवरा मेले में अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों को टैक्स में छूट प्रदान की है। अब यात्री वाहनों को सिर्फ 6500 रुपये देने होंगे। सीएम गहलोत ने वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार द्वारा जैसलमेर जिले के रामदेवरा तीर्थ के वार्षिक मेले में अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों को टैक्स में छूट देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार मोटर वाहन कर एवं विशेष पथ कर में यह छूट 29 अगस्त 2022 से 10 सितंबर 2022 कुल 13 दिन तक रहेगी।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन

वहीं आज सुबह जिला कलेक्टर टीना डाबी, एसपी भंवर सिंह नाथवत, एसडीएम राजेश विश्नोई, यूआईटी सचिव सुनीता चौधरी की तरफ से समाधि परिसर और कतारों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या को देखते हुए पहले से ही पुख्ता व्यवस्थाएं की गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं को राहत मिली है। इस मौके पर उन्होंने बाबा रामदेव समाधि समिति के कार्यालय में सदस्यों के साथ चर्चा की और व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई।

विज्ञापन

इस बार मनाया जा रहा है 638वां मेला

बाबा रामदेव की जन्म तिथि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया से एकादशी तक रामदेवरा मेला आयोजन होता है। इस साल यह 29 अगस्त से सात सितंबर तक आयोजित होगा। इसके उपलक्ष्य में सोमवार सुबह मंगला आरती के साथ 638वें रामदेवरा मेले का विधिवत शुरुआत हुई। इस अवसर पर बाबा की समाधि पर स्वर्ण मुकुट का प्रतिष्ठान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ