Chhattisgarh: फिल्मी स्टाइल में 3 दोस्तों का हुआ अपहरण, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अपहरण

अपहरण

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सिटी कोतवाली पुलिस को  बड़ी सफलता मिली है। यहां अपहरण व 1 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में बैगा समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 364ए, 365, 342,384,394,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर रिमांड में भेजा गया है। पूरा मामला मई 2022 के है जहां आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में अपने आप को थाना प्रभारी व पुलिस स्टाफ बताकर मामले को अंजाम देने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, सिटी कोतवाली में बिशन साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराए की उनका बेटा दीपक साहू अपने दो दोस्तों के साथ भोरमदेव सरोधा घूमने आए थे। सभी बालाघाट जिले के ग्राम काबरा टोला के रहने वाले है जो कि 11 मई को को कार से आये थे, जहां कवर्धा के कामू बैगा, सिद्धू साहू, रोशन बघेल व नीरज शर्मा ने बंधक बनाकर लूटपाट कर उसे छुड़ाने के लिए एक लाख रुपये फिरौती की मांग की।

आरोप है कि चारों ने अपने आप को कोतवाली थाना का प्रभारी व पुलिस स्टाफ बता रहे थे, तब बिशन ने 40 हजार इंतजार कर देने पहुचे तो लेने से मना कर दिया, जिसके बाद 1 लाख रुपए का जुगाड़ कर चारो को पैसे देकर बेटे व उसके दोस्तों को छुड़ाया। बिशन की माने तो डर के कारण अब तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नही करवा रहे थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कामू बैगा, रोशन बघेल, सिद्दू साहू व नीरज शर्मा को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ