Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक लड़की रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। आरोपित पीड़िता का एबॉर्शन कराने के लिए एक नर्सिंग होम में गया। जहां एबॉर्शन के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नर्सिंग होम की संचालिका समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं रेप आरोपी और नर्सिंग होम की संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है।
अपनी ननिहाल में रह कर पढ़ रही थी लड़की
घटना वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र की है। यहां एक लड़की अपने मामा के घर रह कर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वहीं सारनाथ के अकथा निवासी प्रद्युम्न निजी स्कूल की बस चलाता था। रास्ते में आते-जाते दोनों की दोस्ती हो गई। इसी बीच आरोपी चालक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि कई बार उसका रेप किया। इसी दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। जब उसके अपनी प्रेग्नेंसी की बात आरोपी को बताई तो उसने एबॉर्शन की बात कही। इसके बाद प्रेग्नेंट लड़की और आरोपी नवापुर के गणेश-लक्ष्मी नर्सिंग होम में गए।
शव को लेकर दूसरे अस्पताल भी गया आरोपी
नर्सिंग होम की संचालिका शीला पटेल और डॉक्टर लल्लन पटेल ने उसका एबॉर्शन किया। एबॉर्शन के दौरान युवती की मौत हो गई। इसके बाद आरोपित लड़की के शव को लेकर दूसरे अस्पताल में पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने कहा कि इसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद आरोपी फिर से पहले वाले नर्सिंग होम में पहुंचा। आरोप है कि वह शव को छिपाने की फिराक में था, लेकिन तब तक ग्रामीणों को घटना के बारे में पता चल गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक आरोपित और नर्सिंग होम की संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है।
दो की गिरफ्तारी, दो की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय की ओर से बताया गया है कि पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नर्सिंग होम की संचालिका शाली पटेल और रेप के आरोपी प्रद्युम्न को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में टीमें लगाई गई है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
5 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
6 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines