Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मऊ में अचानक मातम में बदलीं शादी की खुशियां; दीवार ढहने से 6 महिलाओं और एक बच्चे की मौत-23 घायल

Uttar Pradesh Wall Collapse : उत्तर प्रदेश के मऊ में शुक्रवार को एक दीवार ढह जाने से इसके नीचे दबकर 6 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। इसके अंलावा 23 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

Author
Edited By : Balraj Singh Updated: Dec 9, 2023 00:44

wall collapse incident in Mau, मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ में शुक्रवार को एक दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद यहां चल रही शादी की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं थी तो एक बच्चा शामिल बताया जा रहा है। इस मामले की पुष्टि पुलिस ने की है, वहीं मऊ के जिला अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि एक पुरानी दीवार ढह जाने से 6 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है। इसी के साथ अन्य 23 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।

---विज्ञापन---

यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार शाम उस वक्त घटी है, जब घोसी के रोडवेज के पास एक लड़के की शादी के समारोह में हल्दी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान दीवार गली की तरफ ढह गई और इसके बाद इसके मलबे में दब जाने से गली में खड़े दर्जनों महिलाएं और बच्चे दब गए। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 1 बच्चे और 6 महिलाओं की मौत हो गई है, वहीं 23 लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक लोगों मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाए जाने का क्रम जारी था।

हादसे में मारे गए लोगों के नाम

इस हादसे में मारे गए लोगाें में मदापुर की चंदा देवी पत्नी यशवंत कुमार चौरसिया, घोसी की 42 वर्षीय पूनम शर्मा पत्नी विजय शर्मा, सतवान का 4 साल का बेटा माधव, प्रभुनाथ गली की 40 वर्षीय मीरा पत्नी सुखदेव, 57 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी राधेश्याम और आजमगढ़ जिले के रानी की सराय की रहने वाली 35 वर्षीय पूजा उर्फ पारुल अग्रवालपत्नी गोवर्धन अग्रवाल शामिल हैं।

First published on: Dec 08, 2023 10:06 PM