Varanasi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां परिवार के मेले में जाने के बाद एक युवती ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। आधी रात को कमरे आ रही आवाजों को सुन चाचा को शक हुआ। कमरा खोला तो अंदर का नजारा देख आगबबूला हो गया। युवती के परिवार वालों को बुलाया गया। वहीं लड़के के परिवार वाले भी पहुंच गए। थाने में पंचायत के दौरान दोनों की शादी का फैसला हुआ, लेकिन तभी युवती ने कुछ ऐसा कहा कि सभी के होश उड़ गए। लड़का भी उसके हाथ-पैर जोड़ने लगा।
अभी पढ़ें – Road Accident: चूरू में दो ट्रकों की आपस में भीषण टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत
रात को 11 बजे लड़की के घर पहुंचा प्रेमी
घटना वाराणसी के शिवपुर इलाके की है। यहां रहने वाली एक युवती का परिवार बुधवार को दशहरे का मेला देखने के लिए गया था। युवती घर पर अकेली थी। उसने अपने प्रेमी को रात 11 बजे घर पर बुला लिया। दोनों कमरे में बंद थे। तभी घर के पड़ोस में रहने वाले लड़की के चाचा को शक हुआ। उसने कमरे में से आती कुछ संदिग्ध आवाजें सुनीं। शक होने पर उसने धक्का देकर कमरे का दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर चाचा के होश उड़ गए।
रात में ही सभी लोग पहुंच गए थाने
युवक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन उसे चाचा ने पकड़ लिया। इसके बाद सूचना पर युवती के माता-पिता भी घर पहुंच गए। परिवार वालों ने दोनों की पहले पिटाई लगाई फिर रात में ही थाने ले गए। वहीं मामले की जानकारी होने पर युवक के घर वाले भी थाने आ गए। थाने में ही दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में दोनों की शादी कराने का फैसला हुआ। लड़के ने भी हां कर दी, लेकिन लड़की बिखर गई। उसने अपनी पढ़ाई की बात कर शादी से इनकार कर दिया।
बीकॉम का पढ़ाई कर रही है लड़की
बता दें कि युवती एक प्राइवेट कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। उसका शिवपुर सब्जी मंडी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। दोनों अक्सर मिला करते थे। वहीं युवती के शादी से इनकार करने के बाद दोनों परिवारों के लोग दंग रह गए। दोनों परिवार वाले अब युवती को मनाने में जुटे हैं। वहीं शिवपुर थाना पुलिस का कहना है कि लड़का रात में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। लड़की वालों की ओर से जो भी तहरीर दी जाएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
3 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
5 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
6 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines