Rajasthan: बीकानेर में गरबा के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, बदमाशों ने मारा चाकू

Molestation in Bikaner

बीकानेर में गरबा के दौरान युवक को बदमाशों ने मारा चाकू

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में डांडिया प्रोग्राम के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध एक युवक की जान पर बन आया। छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद कुछ बदमाशों के ग्रुप ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से हुए हमले के बाद युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं पीबीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज जारी है।

कोटगेट थाना पुलिस के अनुसार रेलवे ग्राउंड में डांडिया कार्यक्रम किया जा रहा था इस दौरान कुछ युवकों के समूह ने युवतियों से छेड़खानी शुरू कर दी जिसका मधुसूदन नाम के युवक ने विरोध किया। जिसके बाद मधुसूदन को युवकों के समूह ने धक्के देकर कार्यक्रम से बाहर निकाला और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं युवक की आंखें फट गई, फिलहाल युवक का इलाज जारी है। वहीं युवक के पिता ने बताया कि वह और उनका पुत्र पान के दुकान चलाते हैं जहां जुबेर, शाहरुख और समीर नाम के तीन युवकों बंटी ने मधुसूदन पर युवतियों से छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज देने के दरमियान लापरवाही बरती गई। वहीं इस घटना के बाद उनके परिवार में अब खासा डर बैठा हुआ है।

वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने में देरी की। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज करके पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। डांडिया प्रोग्राम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें धक्कामुक्की होती दिख रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ