Sant Kabir Nagar News: पेड़ से लटके मिले किशोर और किशोरी के शव, रिश्ते में भाई-बहन थे, सामने आई बड़ी वजह
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) जिले के रामपुर गांव में सोमवार को 18 वर्षीय लड़के और एक 15 वर्षीय लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। दोनों में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मौके से दोनों के मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। संत कबीर नगर एसपी सोनम कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक प्रेमी-प्रेमिका गोरखपुर जिले के रहने वाले थे। पुलिस अपनी प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि किशोर और किशोरी गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के गांव निवासी है। दोनों में भाई-बहन का रिश्ता था, लेकिन परिवार वाले और परिचितों ने बताया कि दोनों में कुछ समय से प्रेम संबंध थे।
जनपद संतकबीरनगर के @PskotwaliS के नाथनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर के पास 02 लोगों के आत्महत्या करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा दी गई वाइट। @Uppolice @AdgGkr @digbasti pic.twitter.com/JZn9ercLhS
— SantKabirNagarPolice (@santkabirnagpol) September 19, 2022
पुलिस ने जब परिवार वालों से बात की तो उन्होंने प्रेम प्रसंग की बात को माना, लेकिन दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण नहीं बता पाए। किशोरी के पिता ने बताया कि दोनों रविवार रात घर से निकल गए थे। काफी देर दोनों की खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। जांच में लगे अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है।
सीओ सदर अंशुमान मिश्र ने बताया कि गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव के किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं परिवार वालों और अन्य माध्यमों से दोनों द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि लखीमपुर खीरी जिले में भी कुछ रोज पहले दो बहनों के शव पेड़ पर लटके हुए मिले थे। घटना के बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: