Shrikant Tyagi Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) स्थित सेक्टर-93 बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe society in Sector-93B) में एक बार फिर से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) द्वारा सोसायटी में जो काम कराया जा रहा था, जिसके कारण पूरा बवाल हुआ, वहीं काम अब श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी (Anu Tyagi) ने कर दिया है।
उसी जगह दोबारा पेड़ लगाए
अनु त्यागी ने सार्वजनिक स्थान पर फिर से पेड़ (पाम ट्री) लगा दिए हैं। जानकारी होने पर नोएडा प्रशासन के अधिकारी सोसायटी में पहुंचे और त्यागी परिवार से बात की। बता दें कि एक दिन पहले इसी सोसायटी में त्यागी समाज के एक नेता पहुंचे और उन्होंने खड़े होकर पेड़ लगवाए।
इसी जगह पर पहले लगाए थे पेड़
जानकारी के मुताबिक ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में सोमवार को हो रहे पौधरोपण की सूचना पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वही स्थान है जहां, श्रीकांत त्यागी पौधरोपण करके अतिक्रमण कर रहा था। सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने इसका विरोध किया तो श्रीकांत ने महिला के साथ गालीगलौज, अभद्रता और मारपीट की थी।
मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस
नोएडा के डीसीपी सेंट्रल डीसीपी एसएन खान ने बताया, प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि श्रीकांत त्यागी के फ्लैट के सामने सोसायटी से जो पेड़ हटा दिए गए हैं, उन्हें फिर से लगाया जाए, वरना ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के सभी पेड़ों का मूल्यांकन किया जाए और उनके खिलाफ भी यही कार्रवाई की जाए।
9 अगस्त को हुई थी श्रीकांत की गिरफ्तारी
कथित तौर पर खुद को किसान नेता कहने वाले श्रीकांत त्यागी का 5 अगस्त को महिला को गाली देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 34 वर्षीय श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस और एसटीएफ ने 9 अगस्त को यूपी गैंगस्टर्स और असामाजिक गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मेरठ से गिरफ्तार किया था।
अभी पढ़ें – Ghaziabad News: गली में खड़ा था पांच साल का बच्चा, सिर पर भरभराकर गिरी छत, अस्पताल में दम तोड़ा
पुलिस-प्रशासन ने तोड़ा था अतिक्रमण
नोएडा पुलिस ने कहा था कि सोसायटी के कॉमन एरिया के इस्तेमाल को लेकर विवाद 2019 में शुरू हुआ था। वायरल वीडियो में भी एक महिला श्रीकांत त्यागी से कह रही थी कि वह घेराबंदी और पौधे लगाकर अतिक्रमण न करें। वहीं विवाद के खुलकर सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उनके ग्राउंड फ्लोर अपार्टमेंट के शेड और अन्य हिस्सों को ध्वस्त कर दिया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', राष्ट्रीय महासचिव और BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
32 mins ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
34 mins agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
8 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
10 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
10 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
12 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
12 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
13 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines