Greater Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर (Gautambuddh Nagar) स्थित ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक आरोपी ने अपनी भतीजी के प्रेमी की गला रेत कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने युवक के शव को हिंडन नदी के शव में फेंक दिया। वहीं लापता युवक के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके शव को बरामद किया है। युवक के घर में कोहराम मच गया है।
अभी पढ़ें – हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
अतुल का पड़ोस में रहने वाली लड़की से था प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के गांव कुलेसरा गांव की संजय बिहार कॉलोनी में अतुल अपने परिवार के साथ रहता था। उसका पड़ोस में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों की जातियां अलग होने के कारण शादी नहीं हो पा रही थी। वहीं युवती के चाचा को पड़ोसी के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक लग गई।
अचानक लापता हुआ अतुल तो परिवार ने खोजा
उसने अतुल को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। अतुल के आने-जाने के समय की निगरानी करने लगा। उसकी आदतों के बारे में जानने लगा। जानकारी के मुताबिक करीब दो-तीन दिन पहले अतुल अचानक घर से लापता हो गया। अतुल के घर वालों ने काफी खोज की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को पता चला कि आखिरी बार अतुल को लड़की के चाचा अनिल के साथ देखा था।
पहले शराब पिलाई, फिर रेत दिया गला
अतुल के परिवार वालों की तहरीर पर थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने अनिल को हिरासत में लिया। घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके बाद पुलिस ने अनिल से सख्ती से पूछताछ की। फिर अनिल ने पुलिस को जो बताया, उससे उनके भी रौंगटे खड़े हो गए। अनिल ने पुलिस को बताया कि वह युवक और अपनी भतीजी के प्रेम प्रसंग से नाराज था। एक दिन अतुल को अपने साथ लेकर गया।
अभी पढ़ें – मंत्री शांति धारीवाल के घर पर डटे गहलोत खेमे के विधायक, कहा- CLP की बैठक में नहीं जाएंगे
पुलिस ने हिंडन नदी से बरामद किया शव
कुलेसरा गांव के पास शराब के ठेके पर उसने अतुल को शराब पिलाई। इसके बाद किसी धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। आरोपी ने इसके बाद डंडों से उसे मारा और हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को हिंडन नदी में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर शव को भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद अतुल के परिवार में कोहराम मच गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
IAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
8 mins agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
3 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
4 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines