Noida Crime News: सुबह खाना नहीं बनाया तो पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, तरीका जान कांप जाएगी रूह

Woman Murder

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तवे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पत्नी के सिर पर तवे से किए कई प्रहार

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला अनुज कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली से सटे श्रमिक कुंज, सेक्टर-66 में रहता था। शनिवार सुबह खाने बनाने की बात को लेकर अनुज का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आए अनुज ने रसोई में रखा तवा उठाकर अपनी पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। बताया गया है कि खून से लथपथ महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

पुलिस को बताया, सुबह खाना नहीं बनाया था तो गुस्सा आ गया

सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी ने खाना नहीं बनाया था, जिसके कारण उसे गुस्सा आ गया। पुलिस को मामले की छानबीन के बाद पता चला है कि अनुज ऑटो चलाता है। इससे होने वाली कमाई से ही अपना घर चलाता था। शनिवार सुबह वह काम पर जाने के लिए तैयार हो गया था, लेकिन पत्नी ने खाना नहीं बनाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ