Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक इंस्पेक्टर पर खाने में नशीला पदार्थ देकर युवती के साथ रेप और फिर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। वहीं एसएसपी मुरादाबाद के आदेश पर इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक इंस्पेक्टर के खिलाफ रेप के आरोप और कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
25 अगस्त को युवती अपनी सहेली के घर गई थी
जानकारी के मुताबिक प्रकाश सिंह यूपी के बदायूं जिले में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। वहीं मुरादाबाद की रहने वाली युवती का आरोप है कि वह 25 अगस्त को सिविल लाइंस में अपनी एक सहेली के घर पर रुकने के लिए आई थी। जहां जानकारी होने पर बदायूं में तैनात इंस्पेक्टर भी पहुंच गया। इंस्पेक्टर अपने साथ कुछ खाने-पीने की चीजें भी लाया था। खाना खाया। इसके बाद सुबह जब युवती जागी तो अपने साथ रेप की जानकारी हुई।
सुबह जागी तो विरोध किया, फिर मिली जान से मारने की धमकी
युवती का कहना है कि जब उसने आरोपी इंस्पेक्टर से इसका विरोध किया तो उसने अपनी पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन युवती ने एसएसपी मुरादाबाद से मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद एसएसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच के आदेश दिए हैं। वहीं सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। साथ ही युवती का मेडिकल भी कराया जा रहा है।
युवती का मेडिकल कराया गया, लोगों से हो रही पूछताछ
पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की सहेली समेत कई लोगों के से मामले को लेकर पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के भी आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं सूत्रों के मुताबिक आरोप सिद्ध होने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
50 mins agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
17 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines