MP News: 'पुष्पा' स्टाइल में पानी के टैंकर के अंदर की जा रही थी डोडाचूरा की तस्करी, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

डोडाचुरा की तस्करी

डोडाचुरा की तस्करी

मंदसौर: देश भर के सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली साउथ इंडियन फिल्म ‘पुष्पा’ को देखकर हर किसी ने आनंद उठाया। इस फिल्म में मुख्य किरदार लाल चंदन की तस्करी करने के लिए दुध के वाहन का उपयोग करता है और उपर दुध रखता है वहीं नीचे लालचंदन। पुष्पा से इंस्पायर होकर मध्यप्रदेश के भी एक डोडाचूरा तस्कर ने पानी के टैंकर के अंदर तस्करी करना शुरू कर दी, लेकिन उसका ये प्लान ज्यादा दिन चल ना सका और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के टैंकर में आधे हिस्से में भरा पानी, आधे में डोडाचूरा

दरअसल ये घटना प्रदेश के मंदसौर क्षेत्र की है जहां पर तस्कर ने पानी के टैंकर में स्कीम बनाकर डोडाचूरा की तस्करी की। लेकिन उसकी यह चालाकी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक सीतामऊ पुलिस को सूचना मिली थी की, क्षेत्र में ऐसा पानी का टैंकर आया है। जिसमे आधे हिस्से में पानी और आधे हिस्से डोडाचूरा भरा जा सकता है। तभी से पुलिस टैंकर की तलाश में जुटी।

तलाश के दौरान पुलिस को मुखबिर तंत्र से ऐसे ही टैंकर की जानकारी लगी, जो ग्राम नाटाराम से क्यामपुर होते हुए ग्राम कुंताखेड़ी की तरफ जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने नाकाबंदी कर डोडाचूरा के साथ टैंकर को जप्त किया।

विज्ञापन

एक पिकअप पुलिस के आने से पहले ही दे दी थी सूचना

पुलिस ने बताया की टैंकर के आगे आगे एक पिकअप इसकी पायलेटिंग भी कर रही थी, ताकि पुलिस की सूचना पीछे आ रहे टैंकर चालक तक पहले ही पहुंचा सके, लेकिन आरोपियों की यह चालाकी भी काम नही आई। पुलिस को देख पिकअप चालक तो फरार हो गया, लेकिन पीछे टैंकर लेकर आ रहे आरोपी मुबारिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ