---विज्ञापन---

प्रदेश

Mainpuri: बदला लेने आई थी नागिन! बेड पर सो रहे दो सगे भाइयों को डसा

मैनपुरः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां अपने घर में रात को बेड पर सो रहे दो सगे भाइयों के पास एक नाग पहुंच गया। नाग ने दोनों भाइयों को डस लिया। दोनों भाई चीखते हुए बेहोश हो गए। परिवार वालों ने आनन-फानन में दोनों को सैफई मेडिकल […]

मैनपुरः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां अपने घर में रात को बेड पर सो रहे दो सगे भाइयों के पास एक नाग पहुंच गया। नाग ने दोनों भाइयों को डस लिया। दोनों भाई चीखते हुए बेहोश हो गए। परिवार वालों ने आनन-फानन में दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं गांव में अफवाह फैल गई है कि नागिन बदला लेने के लिए आई थी।

दर्द होने पर खुली आंख तो देखा सामने था सांप

घटना मैनपुरी के करहल क्षेत्र के गांव सहन की है। यहां रहने वाले अशोक प्रजापति के दो बेटे संकित (17) और अंकित (16) घर में रात को बेड पर आराम से सो रहे थे। रविवार तड़के दोनों भाइयों को बेड पर सोते हुए ही एक नाग ने डस लिया। दर्द होने पर जब दोनों की नींद खुली तो उन्होंने नाग के देखा। नाग को देखते ही दोनों के होश उड़ गए। चिल्लाने लगे। दोनों का शोर सुनकर परिवार वालों में हड़कंप मच गया।

---विज्ञापन---

डॉक्टरों ने अगले तीन दिन बताए बेहद खतरनाक

घटना की जानकारी होने पर दोनों बेटों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर बताया है। डॉक्टरों ने कहा है कि तीन दिन दोनों बच्चों के लिए बेहर खतरे से भरे हुए हैं। वहीं गांव के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूचना पर परिवार वालों ने आसपास के इलाके से एक सपेरे को भी मौके पर बुलाया। किशनी क्षेत्र से आए सपेरों ने बताया कि ये नाग नहीं नागिन थी। अपना बदला लेने के लिए आई थी।

सपेरों ने बताया नागिन को, अपने साथ ले गए

जानकारी के मुताबिक सपेरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नागिन को पकड़ा। वहीं चर्चा है कि कुछ गांव वालों ने नागिन को मारने की कोशिश की, लेकिन काफी गांव वालों ने उसने मारने से इनकार कर दिया। इसके बाद नागिन को सपेरों के हवाले किया गया है। सपेरों द्वारा नागिन को पकड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं पर्यावरणविदों का कहना है कि बारिश में सांपों समेत अन्य वन्य जीव जन्तु आबादी क्षेत्रों में आ जाते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 04, 2022 08:20 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola