Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज यानी सोमवार (26 सितंबर) से शुरू होने से शारदीय नवरात्रों से पहले रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिलों में कानून व्यवस्था (Law And Order In UP) की समीक्षा बैठक की। सीएम योगी ने सभी जिलों के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को उत्सव के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी समुदायों के साथ संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया।
अभी पढ़ें – हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
सड़कों पर नहीं, पार्कों में होगी दुर्गा प्रतिमा स्थापना
उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमाएं सड़कों पर नहीं, बल्कि सार्वजनिक पार्कों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर स्थापित की जानी चाहिए, ताकि यातायात बाधित न हो। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में करीब 44,000 से ज्यादा स्थानों पर दुर्गा मूर्तियां स्थापित होंगी और अधिकारियों को पूजा समितियों से उनकी स्थापना से पहले संवाद करना होगा। उन्होंने कहा कि दशहरे के साथ ही वाल्मीकि जयंती, बारावफात, दीपावली और छठ अगले कुछ सप्ताह में मनाए जाएंगे, जिनको लेकर प्रशासन 24 घंटे सतर्क रहे।
महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करें
उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन में बाजारों में भीड़ होगी, इसलिए पुलिस पैदल गश्त बढ़ाएं। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतें। जिलों में नियंत्रण कक्ष को विभिन्न स्तरों पर सक्रिय करें। राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष की निगरानी एडीजी (कानून व्यवस्था) की ओर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सभी स्थानों पर सुरक्षा कड़ी करनी होगी। खासकर उन स्थानों पर जहां रामलीलाओं का आयोजन होता है।
अभी पढ़ें – Unnao News: जहरीले सांप के साथ खेलना साधु को पड़ा भारी, पकड़ हुई ढीली और चली गई जान, देखे Video
माफिया की संपत्ति जब्त कर 10 दिन में रिपोर्ट दें
उन्होंने नशा, गाय और शराब तस्करों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि खनन माफिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करें। उनकी संपत्तियों को जब्त कर आगामी 10 दिनों में रिपोर्ट शासन को पेश करें। बता दें कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही दुर्गा पूजा के लिए कुल 121 पांडाल बनाए हैं। 54 स्थानों पर रामलीला तो 55 स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम होगा। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चार प्रमुख स्थानों पर रामलीला का आयोजन किए जा रहा है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
38 mins agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
1 hr agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
5 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
7 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines