Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां के कृष्णा नगर में एक 72 वर्षीय महिला की कथित तौर पर तीन लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मौत का कारण सिर पर लोहे की भारी वस्तु से प्रहार आया है।
महिला के साथ रहता था भतीजा-उसकी पत्नी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान मधुबाला सक्सेना के रूप में हुई। वह एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी थीं। मधुबाला कृष्णा नगर के भोला खेड़ा इलाके की तनेजा सोसाइटी में रहती थी। महिला के साथ उनका भतीजा सौम्या सक्सेना भी पत्नी और बेटी के साथ रहता है।
छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश
पुलिस ने बताया कि हमले के समय घर में मौजूद भतीजे और उसकी पत्नी को बदमाशों ने कमरे में बंद कर दिया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कृष्ण नगर विनय कुमार द्विवेदी ने भतीजे सौम्य के मुताबिक तीन हथियारबंद लोग छत से घर में दाखिल हुए थे।
जेल में बंद ललिल सोनकर पर शक
पुलिस ने कहा कि भतीजे से मामले की जानकारी की गई है। उसने पुलिस को बताया कि हत्या के मामले में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर ललित सोनकर पर वारदात का शक है। पिछले कुछ वर्षों से वह परिवार के साथ व्यक्तिगत दुश्मनी मानता है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था।
अभी पढ़ें – ‘बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे’, भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
17 मई को चलाईं थीं गोलियां
कृष्णा नगर थाना प्रभारी आलोक कुमार राय ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कहा कि ललित सोनकर ने कुछ साल पहले मुधबाला की भतीजी से शादी की थी। इस साल 17 मई को आलमबाग इंटरमीडिएट कॉलेज के पास भतीजी सौजन्या पर गोलियां भी चलाई थीं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा का गोली मारकर मर्डर
1 min agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
55 mins agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 hr agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
2 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
3 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
14 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
16 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines