Mulayam Singh Yadav: सपा में संरक्षक की भुमिका निभाएंगे! मीडिया के इस सवाल पर भावुक हुए शिवपाल यादव, दिया ये जवाब
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर सैफई परिवार (Saifai Family) समेत पूरा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और देश गम में है। पंचतत्व में विलीन होने के बाद बुधवार को उनके अंत्येष्ठी स्थल पर पहुंचे बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की एक तस्वीर सामने आई।
तस्वीर के साथ लिखा था ‘आज पहली बार लगा… बिन सूरज के उगा सवेरा’। तस्वीर और उसके साथ लिखे इन शब्दों से परिवार का दुख को समझा जा सकता है। हिंदू रितिरिवाजों के तहत परिवार ने पुरुषों ने मुंडन कराया। इसके बाद शिवपाल मीडिया के सामने आए तो नेताजी को याद करके भावुक हो गए।
आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव उनके बेहद करीबी माने जाते थे। मुलायम सिंह के समय पर शिवपाल को पार्टी और संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जाती थी। इसके बाद कुछ वजहों से शिवपाल यादव ने अपनी अलग पार्टी बना ली। उनकी पार्टी का नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार में कुछ मनमुटाव भी हुआ था, लेकिन नेताजी के निधन के बाद परिवार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा दिखाई दिया है। अंत समय में बेटे अखिलेश और भाई शिवपाल यादव उनके साथ रहे।
"जिनको सम्मान नहीं मिल रहा है, उन सबको हम इकट्ठा करेंगे"
◆ मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि के बाद @shivpalsinghyad #MulayamSinghYadav pic.twitter.com/jLCjpQeyfc
— News24 (@news24tvchannel) October 12, 2022
मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के बाद बुधवार को परिवार के लोग रस्में निभाने में व्यस्त रहे। वहीं शिवपाल यादव से मीडिया ने बात की। शिवपाल ने बताया कि हर मोर्चे पर, हर मौके पर मैंने जो भी फैसला लिया, वो नेताजी से पूछकर ही लिया। नेताजी के आदेश से ही मैंने आज तक फैसले लिए। इसके बाद शिवपाल यादव से पूछा गया कि लोग चाहते हैं, सब कुछ पहले जैसा ठीक हो जाए, क्या इस पर कोई कोशिश होगी?
अभी पढ़ें – दिल्ली में एजुकेशन जोन-2 की वार्षिक एथलीट मीट शुरू, मनीष सिसोदिया ने मशाल जलाकर किया शुभारंभ
इसके जवाब में शिवपाल यादव ने कहा कि अभी इसका वक्त नहीं है। जब वक्त आएगा तब देखा जाएगा। उनसे फिर पूछा गया कि क्या आप एक संरक्षक की भूमिका निभाएंगे। तो शिवपाल ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाएंगे। वैसे अगर जिम्मेदारी नहीं भी मिलती है तो तब भी जो हमारे साथ जुड़े हैं, जितने लोग भी हमारे साथ हैं, जिनको सम्मान नहीं मिला है, जिन्हें कोई पूछ नहीं रहा है, उन सबको हम इकट्ठा करेंगे और उनकी राय से चलेंगे। हमारी खुद की पार्टी प्रसपा भी है। वैसे अभी फैसले लेने का समय नहीं है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: