हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Breaking: लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

विज्ञापन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा (Road Accident in Lakhimpur Kheri) हुआ है। यहां बस और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती काराया गया है जहां कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। लिहाजा मृतकों की संख्या में अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

अभी पढ़ें – Delhi: विजय नायर की गिरफ्तारी पर AAP का बयान, कहा- पार्टी की लोकप्रियता से डरती है भाजपा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य युद्धस्तर पर कराने व घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ये हादसा लखीमपुर खीरी जिले में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर शारदा पुल के पास हुई। यहां तेज रफ्तार बस और ट्रक की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्रियों भरे बस के परखच्चे उड़ गए, वहीं ट्रक पलट गई।

अभी पढ़ें – Chhattisgarh: सटोरियों के खिलाफ जारी है पुलिस का ऐक्शन, महादेव बुक के 6 गुर्गे गिरफ्तार

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बस सुबह आठ बजे के करीब धौरहरा से लखीमपुर के लिए रवाना हुई थी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

(drtroublesauce.co.uk)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola