Delhi: विजय नायर की गिरफ्तारी पर AAP का बयान, कहा- पार्टी की लोकप्रियता से डरती है भाजपा

Vijay Nair
विज्ञापन

नई दिल्ली: विजय नायर की गिरफ्तारी पर आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विजय नायर AAP के कम्युनिकेशन इंचार्ज हैं। वह पहले पंजाब और अब गुजरात में कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी को विकसित करने और लागू करने के काम में लगे थे। आबकारी नीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हैरानी की बात यह है कि उन्हें अभी-अभी आबकारी मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

विजय नायर को कुछ दिनों से पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उन पर मनीष सिसोदिया का नाम लेने का दबाव बनाया गया था। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। पिछले एक महीने में उनके घर पर दो बार छापेमारी की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन

यह आप को कुचलने और AAP के गुजरात अभियान में बाधा डालने की भाजपा की चल रही कोशिश का हिस्सा है। पूरा देश देख रहा है कि कैसे भाजपा पूरे भारत में AAP की बढ़ती लोकप्रियता से पूरी तरह बौखला गई है। बीजेपी गुजरात में आप के तेजी से बढ़ते वोट शेयर को पचा नहीं पा रही है।

हम भाजपा द्वारा अपनाए जा रहे इन असंवैधानिक और अवैध तरीकों की कड़ी निंदा करते हैं। विजय नायर और आप नेताओं के खिलाफ सभी आरोप झूठे और पूरी तरह से निराधार हैं।

विज्ञापन

AAP विधायक और प्रवक्ता आतिशी का भी सामने आया बयान

वहीं विजय नायर की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी की विधायक और प्रवक्ता आतिशी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विजय नायर पार्टी के कम्यूनिकेशन के इंचार्ज हैं। विजय नायर 2020 के दिल्ली चुनाव में 2022 के पंजाब चुनाव में पार्टी के कम्यूनिकेशन, सोशल मीडिया और स्ट्रेटजी के इंचार्ज रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि वो पार्टी के व्यक्ति हैं उनका सरकार से कोई लेना देना नहीं है। फिर भी एक्साइज पालिसी की जांच के तहत CBI ने उनको गिरफ्तार किया। क्योंकि विजय नायर पार्टी का गुजरात चुनाव के लिए कम्यूनिकेशन, मीडिया और सोशल मीडिया का काम देख रहे थे।

सरकार से कोई लेना देना ना होने पर भी उनको गिरफ्तार किया गया क्योंकि गुजरात में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा को डर लग रहा है। पिछले क‌ई दिनों से CBI उनको बुलाकर दवाब बना रही थी कि मनीष सिसोदिया का नाम लो, मनीष सिसोदिया का नाम नहीं तो गिरफ्तार करेंगे और आज वैसा ही हुआ। भाजपा गुजरात में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से डरती है विजय नायर की गिरफ्तारी यही दिखाती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ