Amroha: हत्यारे ने मासूम को अगवा कर किए तीन टुकड़े, गांव वालों के साथ पुलिस की भी कांप गई रूह
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Amroha Crime News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से दिल का दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दो साल के एक मासूम बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारे ने क्रूरता के साथ बच्चे को तीन हिस्सों में काट डाला। बुधवार को नदी किनारे खेत में बच्चे के कटे हुए अंग मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने बच्चे की चाची को हिरासत में लिया है। आरोप है कि तंत्र-मंत्र के लिए बच्चे की निर्मम हत्या की गई थी।
घटना अमरोहा की है। जिले के आदमपुर इलाके में रमेश अपने परिवार के साथ रहता है। उसका दो साल का बेटा यश था। दो दिन पहले रमेश किसी काम से शहर गया था। उसकी पत्नी राजबाला पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी। रमेश की मां घर में किसी काम में व्यस्त थी। वहीं दो साल का यश घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। तभी कोई उसे अगवा करके ले गया। जैसे ही घरवालों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पूरे गांव में बच्चे की खोज की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
रमेश ने संबंधित थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान गांव का कोई व्यक्ति गंगा नदी के किनारे गया था। वहां एक खेत में बच्चे के शव के टुकड़े पड़े हुए देखे। सूचना पर बच्चे के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को शिनाख्त कर ली। वहीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस और बच्चे के परिवार वालों को आशंका है कि तंत्र-मंत्र के लिए बच्चे की निर्मम हत्या की गई है।
वहीं पुलिस ने बच्चे की चाची को हिरासत में लिया है। पुलिस को गांव वालों और परिवार से पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपित महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से एक भी नहीं बचा। सभी की मौत हो गई। इसके लिए वह तंत्रमंत्र करती थी। परिवार वालों ने भी महिला पर शक जाहिर किया है। वहीं बच्ची की मां और परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: