फतवे के बाद भी मुस्लिम महिला ने किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन, जान से मारने की भी मिली थी धमकी

Ruby Ashif Khan

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मुस्लिम धर्मगुरुओं और कट्टरपंथियों की धमकी के बाद भी भाजपा की मुस्लिम महिला नेता रूबी आसिफ खान ने बुधवार को नरोरा घाट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान उनके साथ फोर्स तैनात रही। बता दें कि रूबी आसिफ खान ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में गणपति स्थापित किए थे, जिसके बाद कट्टरपंथियों ने उन्हें कथित तौर पर धमकी दी थी। वहीं उनके खिलाफ फरवा भी जारी हुआ था।

विज्ञापन

फतवे के खिलाफ रूबी ने कहा था, मैं डरने वाली नहीं

आपको बता दें कि भाजपा की मुस्लिम महिला नेता रूबी आसिफ खान ने अपने आवास पर गणपति की प्रतिमा स्थापित की थी, जिसके बाद उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली थी। इस पर पलटवार करते हुए रूबी आसिफ खान ने कहा कि वह ऐसे फतवों और धमकियों से नहीं डरती हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा कि मैंने 31 अगस्त को अपने आवास पर गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। तब यह फतवा जारी किया गया है। रूबी ने बताया कि मौलाना (मौलवी) कह रहे हैं कि मैं हिंदू हो गई हूं, क्योंकि मैंने गणेश प्रतिमा स्थापित की है। नरोरा घाट पर भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान उनके साथ उनकी दो बहनें और पति आसिफ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

परिवार को जिंदा जलाने की दी थी धमकी

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मुझे इस्लाम से बहिष्कार करने और मेरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकियां मिल रही हैं। जब मैं बाहर जाती हूं तो लोग मुझे हिंदू कहते हैं, लेकिन मैं फतवे और मौलाना से नहीं डरती। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से मैंने प्रतिमा की स्थापना की है, उसी तरह पूरी लगन से इन्हें विसर्जित भी करूंगी। उन्होंने बताया कि मैंने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद से एक पुलिस कांस्टेबल हर रोज दो या तीन घंटे के लिए मेरे घर आता है। बुधवार को थाना पुलिस ने मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए फोर्स भेजी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ