दिल्लीवासी! ठिठुरन और कोल्ड डे के लिए रहें तैयार, 5 दिन बादल छाने का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Delhi Me Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में 3 दिन से शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा रखी है और कल भी शीतलहर चलने का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते कल के बाद अगले 5 दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं. वहीं कोहरा छाने का अनुमान भी है.

Delhi Weather Forecast

दिल्लीवासी आजकल शीतलहर से ठिठुर रहे हैं.

Delhi Latest Weathe Forecast: दिल्ली में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है. इस महीने की शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी और फिर घने कोहरे ने लोगों के हाड़ कंपाए. अब 3 दिन से शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा रखी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल भी शीतलहर चलने फिर अगले 5 दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. शीतलहर चलने और बादल छाने के साथ-साथ कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम रह सकती है. IMD के साथ-साथ रीजनल वेदर फॉरकास्ट सेंटर (RWFC) ने भी 13 जनवरी तक के मौसम का अपडेट दिया है.

विज्ञापन

अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा तापमान

बता दें कि बीता दिन दिल्ली का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ, क्योंकि अधिकतम तापमान 15.7 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 10 जनवरी को इसमें 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, उसके बाद इसमें 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

विज्ञापन

परिणामस्वरूप, न्यूनतम तापमान सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) रहने की संभावना है. 11 जनवरी के बाद यह सामान्य से काफी कम (-3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस) रहने की संभावना है.

विज्ञापन

एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा

IMD के अनुसार, दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास के क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. उत्तर-पश्चिमी भारत में लगभग 125 समुद्री मील की रफ्तार वाली पश्चिमी जेट स्ट्रीम समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर एक्टिव है. इसके असर से अगले 5-7 दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है. दिल्ली में 8 जनवरी को सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ