4 यूट्यूबर्स की मौत, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे; UP में 2 कारों की आमने-सामने टक्कर से हादसा

YouTubers Car Road Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुए सड़क हादसे में 4 यूट्यूबर्स की मौत हो गई है। 2 कारों की आमने-सामने की टक्कर में चारों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं जोरदार टक्कर से दोनों कारें भी बुरी तरह पिचक गईं।

Youtubers Killed in Accident

चारों दोस्त मिलकर एक यूट्यूब चैनल चलाते थे।

विज्ञापन

YouTubers Killed in Amroha Road Accident: 4 दोस्त हंसते-खेलते बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, लेकिन एक झटके में खुशियां मातम में बदल गईं। चारों दोस्तों का सामना रास्ते में मौत से हो गया। उनकी कार सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें बुरी तरह पिचक गईं।

हादसे में एक कार में सवार 4 यूट्यूबर लक्की चौधरी, सलमान, शाहरुख और शाहनवाज मारे गए। चारों दोस्त उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर से एक दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर वापस अपने घर गजरौला लौट रहे थे, लेकिन कोतवाली हसनपुर के मनोटा चौकी के तहत आने वाले इलाके में हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बोलेरो से टक्कर, पीछे से दूसरी कार ने मारी टक्कर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में मरने वाले चारों यूट्यूबर्स Round 2 world यूट्यूब चैनल पर कॉमेडी वीडियो बनाते थे और लोगों का मनोरंजन करते थे। मृतकों की पहचान गजरौला के नवादा रोड निवासी 17 वर्षीय लक्की चौधरी पुत्र बबलू, 17 वर्षीय सलमान पुत्र तहसीम, 18 वर्षीय शाहरुख पुत्र अबद्दन और 19 वर्षीय शाहनवाज पुत्र मकसूद के रूप में हुई।

हादसे में उनके दोस्त जैद और बिलाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्होंने बताया कि पहले उनकी कार की टक्कर बोलेरो से हुई और बचने के चक्कर में पीछे से आ रही कार से टक्कर हो गइ। राहगीरों ने उन्हें क्षतिग्रस्त कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनके 4 दोस्तों की मौत हो गई।

विज्ञापन

लोगों ने घायलों को डैमेज कार से बाहर निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही मनोटा चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी ने हादसे की पुष्टि की। हादसास्थल पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करके युवकों को गजरौला CHC अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के दौरान ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अमरोहा जिला अस्पताल ले जाया गया और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ