---विज्ञापन---

500 से ज्यादा पैसेंजरों की जान बची…2 जहाज आपस में टकराने वाले थे, देखें डराने वाला वीडियो

Air India Indigo Flight Collision Avoid Video: मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन के जहाज टकराने से बच गए। एक रनवे पर होने के कारण घटना हुई, लेकिन अगर जहाज आपस में टकरा जाते तो 500 से ज्यादा लोगों की जान पलक झपकते चली जाती।

Mumbai Airport 2 Plane Collision: मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2 जहाज आपस में टकराने से बच गए। कुछ सेकेंड की देरी से 500 से ज्यादा यात्रियों की जान बच गई। अगर दोनों जहाज आपस में टकरा जाते तो पलक झपकते ही क्रैश होते और उनमें सवार लोग मौत के मुंह में समा जाते।

रनवे पर आगे-पीछे दोनों जहाजों को देखकर ATC और एयरपोर्ट अधिकारियों की भी जान हलक में अटक गई थी, क्योंकि एक के पीछे दूसरा जहाज था और दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे। घटना मुंबई एयरपोर्ट की है। एक जहाज एयर इंडिया का था और दूसरा इंडिगो एयरलाइंस का, जो रनवे 27 पर थे। एक जहाज लैंड हुआ था और दूसरा टेकऑफ हो रहा था। जैसे ही जहाज टेकऑफ हुआ और दूसरा सेफ लैंड हुआ, अधिकारियों और पैसेंजरों की सांस में सांस आई।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:NEET UG 2024: NEET का पेपर दोबारा होगा? उठ रहे सवालों पर सफाई देने आगे आई सरकार, दिया ये जवाब

2 एयरबेस के बीच हुई घटना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई एयरपोर्ट के रनवे 27 पर एयर इंडिया की फ्लाइट 657 टेकऑफ हो रही है। फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (TRV) में लैंड होना था। पीछे से इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 5053 आ गई, जो देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट (IDR) से टेकऑफ हुई थी।

---विज्ञापन---

घटना 2 एयरबस A320neos के बीच हुई। टेकऑफ और लैंडिंग के बीच रनवे पर मामूली-सी गैप देखकर अधिकारी डर गए, क्योंकि दोनों के बीच टक्कर होने की संभावना था। ऐन मौके पर एयर इंडिया के प्लेन ने उड़ान भर ली और इंडिगो का प्लेन लैंड हो गया। आनन फानन में एयरपोर्ट और ATC अधिकारी रनवे पर आए और इंडिगो प्लेन के पायलट से बात करके स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:Ramoji Rao के कट्टर ‘दुश्मन’ थे जगन मोहन रेड्डी; जानें दक्षिण की राजनीति में क्या था रामोजी राव का रोल?

---विज्ञापन---

घटना की जानकारी तुरंत नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) को दी गई। वायरल वीडियो भी अधिकारियों तक पहुंचा तो तुरंत संज्ञान लेकर एक्शन लिया गया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। DGCA ने हवाई यातायात नियंत्रण (Air Traffic Control) अधिकारी को भी तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:प्लेन क्रैश का डराने वाला वीडियो; पूर्व अंतरिक्ष यात्री की मौत, ब्लास्ट हुआ और समुद्र में गिरा जहाज

First published on: Jun 09, 2024 01:24 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola