UP NEWS : यूपी के सीतापुर में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतक को बसपा नेता की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया था। उधर युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा काटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उसके बेटे को पीट-पीटकर मार डाला है। मामला पिसावां थाना क्षेत्र के जिगिनिया गांव का है। उधर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच करवाई जा रही है।
रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस बोली तबीयत खराब होने से हुई मौत

मृतका की मां ने बताया कि उसका बेटा मेहनत मजदूरी से अपना घर चलाता था। कुछ दिनों बाद उसकी शादी भी होने वाली थी। उसके बेटे ने किसी भी नेता की हत्या नही की थी। वह तो शादी में जाने की तैयारी कर रहा था। तभी पुलिस आई और मेरे बेटे को उठा कर ले गई। थोड़ी देर बार पुलिस की तरफ से सूचना मिली की तबीयत खराब होने से बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर होगी मौत की पुष्टि

वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि पुलिस राजू नामक के युवक को लेकर अस्पताल आई थी। उसकी अस्पताल आने से पहले ही मौत हो गई थी। डॉक्टर ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही शरीर पर लगी चोटों के बारें में कुछ बताया जा सकेगा।

विज्ञापन

जिला अस्पताल किया था रेफर

एसीपी ने बताया कि बसपा नेता की हत्या के आरोप में पुलिस टीम राजू को हिरासत में लेकर थाने ला रही थी, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ