Punjab News: फतेहगढ़ साहिब के इंजीनियरिंग कॉलेज में भिड़े छात्र और सुरक्षा गार्ड, 4 घायल
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Punjab News: फतेहगढ़ साहिब के बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच किसी मामूली बात पर मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थित है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक घायल छात्र बिहार के रहने वाले हैं। वह कॉलेज के छात्रावास में अपने दोस्त का जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान उन पर स्थानीय छात्रों के एक समूह और कुछ सुरक्षा गार्डों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। वहीं, अस्पताल में भर्ती कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड लवप्रीत सिंह ने कहा कि कुछ छात्रों ने नशे की हालत में उन पर हमला किया है। जिससे उनकी पगड़ी गिर गई। इसके बाद घायल छात्रों के समर्थकों ने कॉलेज पर प्रदर्शन किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ लखवीर सिंह ने कहा कि कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान कुछ छात्रों का सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों से विवाद हो गया, जो हिंसक झड़प में बदल गया। वहीं, इस पूरे मामले में फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल और उपायुक्त प्रणीत शेरगिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा स्थिति नियंत्रण में है और कॉलेज परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: