Youth Cast Vote 8 Time for Mukesh Rajput: यूपी में एक वायरल वीडियो ने सियासत में उबाल ला दिया है। वीडियो में एक युवक 8 बार से अधिक फर्रुखाबाद से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को वोटिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने वीडियो को एक्स पर साझा कर बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। अखिलेश ने वीडियो शेयर कर पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि गलत हुआ है तो कार्रवाई जरूर करे। उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा की बूथ कमेटी नहीं लूट कमेटी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा लोकतंत्र को लूटने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बनाकर जनादेश को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने आगे लिखा कि कांग्र्रेस चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों से अपेक्षा करती है कि वे सत्ता के दबाव में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियां नहीं भूलें।
चुनाव आयोग ने कार्रवाई का निर्देश दिया
वहीं राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि उसने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और संबंधित जिला अधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बता दें कि इससे पहले भी एमपी के भोपाल लोकसभा सीट के बैरसिया में मतदान केंद्र पर भाजपा नेता का एक नाबालिग बेटे के वोट डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आयुष चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि वीडियो में दिख रहे शख्स पर भी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Agra IT Raid: जूता कारोबारियों के घर से 60 करोड़ कैश बरामद, नोट गिनने के लिए मंगाईं 10 मशीनें
ये भी पढ़ेंः खड़गे की अधीर पर टिप्पणी से बंगाल में कार्यकर्ता नाराज, पोस्टर पर पोती स्याही
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 hr agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
3 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
6 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
6 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
8 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
20 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines