Agra IT Raid: जूता कारोबारियों के घर से 60 करोड़ कैश बरामद, नोट गिनने के लिए मंगाईं 10 मशीनें

IT raid in Agra: आगरा में आईटी विभाग की टीमों ने अब तक जूता कारोबारियों और हींग व्यापारी के घर से कुल 60 करोड़ कैश बरामद किया गया है। छापेमारी की यह कार्रवाई शनिवार शाम से ही जारी है।

IT raid on shoe businessmen premises in Agra

छापेमारी के बाद नोटों से भरा कमरा

विज्ञापन

IT raid on shoe businessmen premises in Agra: आगरा में 3 जूता कारोबारियों के ठिकानों पर शनिवार शाम को आईटी विभाग की टीमों ने एक साथ छापेमारी की थी। जानकारी के अनुसार अब तक कारोबारियों के घर से 60 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। टीम ने ये नोट बेड, गद्दों और अलमारी से बरामद किए हैं। वहीं छापेमारी से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें बेड और जमीन पर नोटों की गड्डियां नजर आ रही हैं।

ये तस्वीर बीके शूज की है। यहां पर भी इनकम टैक्स की टीम की रेड चल रही है।

विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ आगरा में 3 कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। आईटी विभाग की टीमों ने मंशु फूटवियर, बीके शूज और हींग के व्यापारी हरमिलाप ट्रेडर्स के ठिकानों पर छापेमारी की थी। हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक रामनाथ डंग के घर और ऑफिस के ठिकानों पर हुई छापेमारी में विभाग ने उनके बेड और गद्दों से नोट बरामद किए हैं।

ये तस्वीर मंशु फुटवियर की है। यहां आईटी टीम जांच कर रही है। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

जमीनों में निवेश और सोने की खरीद के दस्तावेज बरामद

बड़ी मात्रा में कैश मिलने के बाद विभाग ने बैंक से नोट गिनने के लिए 10 मशीनें मंगवाईं। जानकारी के अनुसार कार्रवाई अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार कैश का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। इसके अलावा शू व्यापारियों के घर से कितना कैश मिला है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। आईटी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कारोबारियों के पास से जमीनों में भारी निवेश और सोने की खरीद के दस्तावेज मिले हैं। इसके साथ आगरा में रिंग रोड़ के पास भी कई बीघा जमीन दोनों कारोबारियों ने खरीदी हैं। फिलहाल आईटी की टीमें तीन व्यापारियों के ऑफिस से जब्त किए गए कंप्यूटर की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ