Yogi Cabinet Meeting SCR: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में राज्य राजधानी क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसमें 6 जिलों को शामिल किया जाएगा। योगी कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पास हो गया है।
SCR में 6 जिले होंगे शामिल
बता दें कि SCR यानी राज्य राजधानी क्षेत्र में हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी और लखनऊ को शामिल किया जाएगा। इससे लखनऊ से सटे जिलों का तेजी से विकास होगा।
किसानों को मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव पारित
योगी कैबिनेट में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव भी पास हो गया है। नलकूप के लिए किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी।
यह भी पढ़ें: UP Cabinet Expansion: योगी सरकार में चमकेगा जिला गाजियाबाद, सुनील शर्मा आज बनेंगे मंत्री
अनपरा-मेजा में लगाए जाएंगे पावर प्लांट
बता दें कि सीएम आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें अनपरा में 800 मेगावाट के दो पावर प्लांट लगाने संबंधी प्रस्ताव पास हो गया है। इस प्लांट को एनटीपीसी के साथ मिलकर लगाया जाएगा। पावर प्लांट लगाने की लागत 8624 करोड़ रुपये आएगी। मेजा में भी प्लांट लगाए जाएंगे।
अंबेडकरनगर, बलिया और हाथरस में पेयजल योजना के लिए मिली धनराशि
सीएम योगी ने अंबेडकरनगर जिले में नगर पंचायत जहांगीरगंज पुनर्गठन पेयजल योजना से संबंधित परियोजना के लिए 35 करोड़ 79 लाख 18 हजार रुपये, बलिया में नगर पंचायत बेल्थरारोड पेयजल पुनर्गठन योजना से संबंधित परियोजना के लिए 26 करोड़ 42 लाख 49 हजार रुपये, हाथरस में नगर पंचायत सादाबाद पेयजल योजना से संबंधित परियोजना के लिए 56 करोड़ 76 लाख 34 हजार करोड़ रुपये और मथुरा में जुगसना-बल्देव-बरौली-कैलाश एन.एच.-2 मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 53 करोड़ 26 लाख 39 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
यह भी पढ़ें:
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
47 mins agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
3 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
4 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
10 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines