Yogi Adityanath Flared up on who Criticism Mahakumbh 2025 Stampede: महाकुंभ 2025 पर सवाल उठाने वाले लोगों को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने करारा जवाब दिया है। सोमवार को विधानसभा में बोलते हुए सीएम ने कहा कि वामपंथियों और सेक्यूलरों ने केवल महाकुंभ की आलोचना की है।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ में जिसने जो ढूंढा उसे वो मिला। आगे आलोचकों पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि गिद्धों को केवल लाश मिली,….सूअरों को केवल गंदगी मिली।
महाकुंभ के आलोचकों पर साधा निशाना
अपने भाषण में सोशल मीडिया पर महाकुंभ के आलोचकों पर सीएम योगी हमलावर दिखे। उन्होंने अपने वक्तव्य में झूठी आलोचना करने वालों को, “गिद्धों और सूअरों की संज्ञा दी”। आगे उन्होंने विधानसभा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा सत्र में 146 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। जिसमें सत्ता पक्ष के 98 और प्रतिपक्ष से 48 सदस्य शामिल थे। उनका कहना था कि सबने अपने मुद्दे विचारधारा और सोच के आधार पर बात रखी।
सीएम योगी ने विपक्ष को संविधान का दिया पाठ
सीएम योगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अब समाजवादी से सनातनी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देखकर अच्छा लगा कि नेता प्रतिपक्ष ने अपने सदस्यों को सनातन को लेकर टोंका भी। आगे विपक्ष के सदन में व्यवहार पर सवाल उठाते हुए सीएम बोले की आप संविधान लेकर घूमते हैं? जबकि संवैधानिक पद पर लेकर बैठे व्यक्ति पर आपकी टिप्पणियों को देखकर और राज्यपाल के प्रति आपके व्यवहार क्या संवैधानिक था? अगर यह संवैधानिक था तो असंवैधानिक क्या है?
यूपी सरकार सभी पंथ के पुनरुद्धार के लिए कर रही काम
सीएम ने कहा कि भारत की करीब 144 करोड़ की जनसंख्या है। इसमें सनातन धर्म को मानने वाले तकरीबन 110 करोड़ लोग हैं। उन्होंने कहा कि हम सनातन धर्म के साथ साथ बौद्ध जैन सहित सभी पंथ के पुनरुद्धार के कार्य कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: एसपी पर जानलेवा हमला करने वाले 3 सिपाहियों समेत 4 लोगों को 10 साल की जेल, जानें मामला
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 hr agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
3 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
3 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
4 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
17 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
22 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
22 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines