क्या है NPS जो करोड़ों कर्मचारियों के लिए वरदान, मिलती है इनकम टैक्स में अतिरिक्त छूट?

NPS Invesment: एनपीएस रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जो पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा चलाई जाती है। सैलरीड और स्व-रोजगार दोनों इसका लाभ ले सकते हैं। बता दें कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 साल के बीच है वह एनपीएस में निवेश कर सकता है। 

Income Tax, NPS

प्रतिकात्मक फोटो (क्रेडिट-गूगल)

NPS Invesment: वित्त वर्ष (2023-2024) खत्म होने वाला है। ऐसे में सभी लोग अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग करने में जुटे हैं। आपकी कमाई बचाने के लिए एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन स्कीम) और पीपीएफ (सार्वजनिक भविष्य निधि)  समेत कई ऑप्शन हैं। जानकारों के अनुसार एनपीएस में 50000 रुपये ज्यादा निवेश करने पर आयकर की धारा 80 सी से अलग भी टैक्स बचाया जा सकता है।

विज्ञापन

2 लाख रुपये तक की छूट 

एनपीएस रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है। जो पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा चलाई जाती है। सैलरीड और स्व-रोजगार दोनों इसका लाभ ले सकते हैं। दरअसल, नेशनल पेंशन स्कीम में इन्वेस्ट करने से आयकर की धारा 80 सी के तहत छूट मिलती है। जानकारों के अनुसार इसके साथ धारा सेक्शन 80CCD (1B) के तहत भी 50000 रुपये की छूट ली जा सकती है। ऐसे में टैक्सपेयर कुल 2 लाख रुपये की छूट ले सकते हैं। बता दें कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 साल के बीच है वह एनपीएस में निवेश कर सकता है।

विज्ञापन

क्या है आयकर नियम

एनपीएस में टैक्सपेयर अलग-अलग आयकर धाराओं में छूट का लाभ उठा सकता है। जानकारी के अनुसार आयकर अधिनियम की धारा 80CCD(1) के तहत, सैलरीड व्यक्ति अपने वेतन (बेसिक + DA) का 10% तक एनपीएस में निवेश कर टैक्स में छूट का लाभ ले सकता है। इसी तरह स्व-रोजगार कुल आय का 20% तक एनपीएस में योगदान करने छूट ले सकता है। बता दें दोनों में मैक्सिमम कटौती 1.5 लाख है।

कैसे उठाए अतिरिक्त लाभ 

धारा 80CCD(1B) में सैलरीड व्यक्ति एडिशनल 50000 तक एनपीएस में निवेश करके टैक्स में छूट पा सकते हैं। बता दें यह कटौती धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये की कैप से अलग है। इसके अलावा धारा 80CCD(2) के तहत आप वेतन का 10% (बेसिक प्लस डीए) तक निवेश कर सके हैं। बता दें यह कटौती धारा 80C, 80CCD(1) और 80CCD(1B) के अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ