कांग्रेस की दूसरी लिस्ट

Congress Candidate Second List: 5 दिग्गज प्रत्याशियों ने उड़ाई BJP की नींद, लिस्ट में किसका-किसका नाम?

Congress Candidate Second List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने कुल 82 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने असम से 12, मध्य प्रदेश और राजस्थान से 10-10, गुजरात से 7, उत्तराखंड से 3, दमन दीव से 1 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

Congress Candidate Second List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपने 43 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच ऐसे दिग्गज कांग्रेस नेता हैं जो बीजेपी के लिए चुनावी मैदान में परेशानी खड़ी कर सकते हैं दरअसल, राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट से राहुल कस्वां, असम के जोरहाट लोकसभा सीट से गौरव गोगोई, मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, गुजरात में अहमदाबाद पूर्व से रोहन गुप्ता और राजस्थान के जालौर से वैभव गहलोत को पार्टी ने अपना प्रत्याशी चुना है। यह सभी अपनी-अपनी सीट पर मजबूत उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन

यह है वोटों का गणित

जानकारी के अनुसार साल 2019 के लोकसभा चुनाव में चूरू लोकसभा सीट से राहुल कस्वां ने बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा था। उस समय उन्होंने कांग्रेस के रफीक मंडेलिया को 334402 वोटों से हराया था। वह टिकट कटने के बाद हाल ही में कांग्रेस में आए हैं। इसी तरह 2019 में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नकुलनाथ ने बीजेपी के पूर्व विधायक नत्थन शाह को 37536 वोटों से हाराया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ