YEIDA Plot Scheme 2025: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने नोएडा एयरपोर्ट के पास एक नई आवासीय योजना लाने की तैयारी की है। इस योजना के तहत, सेक्टर-15 C में स्थित प्लॉट्स को किफायती कीमत पर बेचा जाएगा। YEIDA का उद्देश्य लोगों को सस्ते दामों पर अच्छे आवासीय प्लॉट्स देना है, जिससे न केवल आवास की कमी को पूरा किया जा सके, बल्कि क्षेत्र का विकास भी किया जा सके। इस योजना के वित्तीय वर्ष 2025-2026 में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है।
बढ़ गई लॉन्च की तारीख
नोएडा के विकास के लिए यमुना अथॉरिटी ने कई प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं। कुछ दिन पहले ही यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने एक नई योजना के बारे में जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि इसी महीने नई प्लॉट योजना लॉन्च की जा सकती है। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब यीडा की नई योजना योजना वित्तीय वर्ष 2025-2026 में लॉन्च हो सकती है। इस योजना के तहत नोएडा सेक्टर 15C में प्लॉट निकाले जाएंगे।
ये भी पढ़ें: YEIDA New Scheme 2025: नोएडा सेक्टर 7, 8, 10, 62, 80 और 164 में प्लॉट खरीदने का मौका
RERA में पंजीकरण
नई योजना को मास्टर प्लान 2041 के हिस्से के तौर पर लाया जाएगा। इस प्लॉट योजना के तहत आवासीय प्लॉट की कीमत शुरुआती कीमत 25,900 प्रति वर्ग मीटर तक रखी जाएगी। प्राधिकरण ने इस योजना के लिए RERA में पंजीकरण के करने के लिए अप्लाई किया है। जैसे ही पंजीकरण का काम हो जाएगा, वैसे ही इस योजना का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक प्लॉट्स की संख्या को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
एक और नई स्कीम होगी लॉन्च
इसके अलावा, प्राधिकरण लगभग 60,000 वर्गमीटर जमीन को बेचने वाला है। यीडा एक नई योजना और ला रहा है, जिसमें नोएडा के अलग-अलग सेक्टर्स में प्लॉट निकाले जाएंगे। इस योजना के तहत प्लॉट्स सेक्टर 7, 8, 10, 62, 80 और 164 में खरीदे जा सकेंगे। इस स्कीम के लिए लिए ज्यादातर कागजी काम पूरा हो गया है।
ये भी पढ़ें: Noida के YEIDA क्षेत्र में 14 कंपनियों में काम शुरू, किया करोड़ों का निवेश
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
15 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
16 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines