YEIDA New Scheme 2025: नोएडा सेक्टर 7, 8, 10, 62, 80 और 164 में प्लॉट खरीदने का मौका

YEIDA New Scheme 2025: यमुना प्राधिकरण एक बार फिर से लोगों के लिए नई स्कीम लाने की योजना बना रहा है। इस स्कीम के तहत नोएडा सेक्टर 7, 8, 10, 62, 80 और 164 में प्लाॉट निकाले जाएंगे।

YEIDA New Scheme 2025
विज्ञापन

YEIDA New Scheme 2025: नोएडा को में विकास के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इसके लिए यमुना विकास प्राधिकरण कई अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम से लेकर बिजनेस स्कीम लेकर आता है। जिनके तहत किफायती कीमत पर लोगों को प्लॉट दिए जाते हैं। जो लोग नोएडा में जमीन खरीदने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए प्राधिकरण एक बार फिर से नई स्कीम लाने की योजना बना रहा है। इस स्कीम में 200 वर्ग मीटर से 7,500 वर्ग मीटर तक के प्लॉट लाए जाएंगे। जिनका आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। इस नई स्कीम से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

पहले चरण में कितने प्लॉट?

नोएडा नोएडा प्राधिकरण ने रविवार को नई स्कीम की जानकारी दी। जिसमें कहा गया कि एक नई नीति के तहत जल्द ही एक ‘औद्योगिक भूखंड योजना’ शुरू करने का फैसला किया है। जिसके पहले चरण में प्राधिकरण 200 वर्ग मीटर से 7,500 वर्ग मीटर तक के 17 प्लॉट निकालेगा। जिनको ई-नीलामी के जरिए आवेदकों को दिया जाएगा। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि इस योजना को छोटे प्लॉट्स की तलाश कर रहे लोगों के लिए लाया जा रहा है। जो लोग अपना काम शुरू करने के लिए जमीन की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह शानदार मौका है।

विज्ञापन

किन सेक्टरों में होंगे प्लॉट?

प्राधिकरण लगभग 60,000 वर्गमीटर जमीन का आवंटन करेगा। सभी प्लॉट अलग-अलग सेक्टर्स में निकाले जाएंगे। यह प्लॉट्स सेक्टर 7, 8, 10, 62, 80 और 164 में होंगे, जिनके लिए ज्यादातर कागजी पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा, अभी प्राधिकरण आगे की योजनाओं के लिए खाली जमीनों की तलाश कर रहा है।

क्या होंगी पैसे जमा करने की शर्तें?

ई-नीलामी के लिए कुछ शर्तों भी तय की गई हैं। इच्छुक खरीदारों को ई-नीलामी में शामिल होने से पहले प्लॉट की कीमत की 10 फीसदी रकम जमा करनी होगी। इसके बाद अगर वह आगे बढ़ते हैं, तो कुल लागत का 30 फीसदी जमा करना होगा। वहीं, जो रकम बचेगी उसको किस्तों में अदा किया जा सकता है। इस योजना से जुड़े जो भी नियम और शर्तें होंगी जल्द ही प्राधिकरण जारी कर देगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ