हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जेवर एयरपोर्ट के पास अथॉरिटी के प्लॉट लेने का शानदार मौका, नवरात्रि पर 2000 प्लॉट की लॉन्च होगी नई स्कीम

Yamuna Expressway Authority इस नई स्कीम में येडा आवंटन दर लगभग 25900 रुपये प्रति वर्ग मीटर रख सकता है। यानी सबसे छोटे 120 वर्ग मीटर के प्लॉट की कीमत लगभग 31.08 लाख रुपये होगी।

विज्ञापन

YEIDA to launch 2000 residential plots near Noida airport: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका है। दरअसल, यहां नवरात्रि पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) 2000 प्लॉट की नई स्कीम लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बता दें 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक नवरात्रि हैं। मंगलवार को ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया है।

नई स्कीम के लिए येडा की वेबसाइड पर रखें नजर

आपको बता दें कि अगर आप देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट बनने जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास प्लाट लेना चाहते हैं तो आपको अगले कुछ दिन YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी होगी। नई स्कीम के बारे में प्राधिकरण अखबारों और अन्य मीडिया के साधनों से  भी विज्ञापन देगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अगर नींद का होता ओलंपिक तो इस देश को मिलता ‘गोल्ड मेडल’, जानें कौन से स्थान पर रहता भारत?

पुरानी स्कीम पर येडा को लोगों से मिला था जबरदस्त रिस्पांस 

यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा कि प्राधिकरण की पिछली आवासीय भूखंड योजनाओं पर हमें लोगों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है। उनका कहना था कि कई ऐसे लोग हैं जिनका पिछली स्कीम में प्लांट लेने वालों में नाम नहीं आया है। इसलिए एक नई स्कील लॉन्च करने की योजना है।

विज्ञापन

120 वर्ग मीटर के प्लॉट की कीमत 31.08 लाख

फिलहाल प्राधिकरण ने नई स्कीम की ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की है। अनुमान है कि इस नई स्कीम में येडा आवंटन दर लगभग 25900 रुपये प्रति वर्ग मीटर रख सकता है। यानी सबसे छोटे 120 वर्ग मीटर के प्लॉट की कीमत लगभग 31.08 लाख रुपये होगी और 162 वर्ग मीटर के प्लॉट की कीमत 41.95 लाख रुपये पड़ेगी।

2 लाख लोगों ने किया था आवेदन

जानकारी के अनुसार नई स्कीम के प्लाट नोएडा एयरपोर्ट के करीब होंगे। बता दें एयरपोर्ट के चलते आसपास के क्षेत्र में भी तेजी से विकास हो रहा है। बताया जा रहा है कि येडा ने अपनी इस नई स्कीम के लिए उत्तर प्रदेश रेरा में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें येडा की आखिरी आवासीय योजनाओं में करीब 2 लाख लोगों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन हैं अभिनव अरोड़ा? स्कूल में कभी कोई साथ बैठना नहीं करता था पसंद, आज देखते ही करते हैं ये काम

ये भी पढ़ें: 7 एयरपोर्ट पर पलक झपकते ही मिलेंगी ये सुविधाएं , बस अपने मोबाइल पर करना होगा ये छोटा सा काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola