कौन हैं अभिनव अरोड़ा? स्कूल में कभी कोई साथ बैठना नहीं करता था पसंद, आज देखते ही करते हैं ये काम

Abhinav Arora: सोशल मीडिया पर अकसर उनकी वीडियो वायरल होती है। वह देश के सबसे छोटे कथावाचकों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह खुद को बलराम मानते हैं और श्रीकृष्ण को छोटे भाई के रूप में पूजते हैं।

who is Abhinav Arora, Abhinav Arora child Katha Vachak, Abhinav Arora video, Abhinav Arora instagram, Radha Krishna, Abhinav Arora which class

abhinav arora

Who is Abhinav Arora: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे की वीडियो वायरल हो रही है, ये बच्चा गणेश जी को मोदक खिलाते हुए खूब रो रहा है उसकी आंखों से आंखू निकल रहे हैं। अकसर इस बच्चे की वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं, कभी ये कथा सुनाते हुए तो कभी भजन गाते दिखता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं। दिल्ली के रहने वाले Abhinav Arora की।

विज्ञापन

सुबह 3:30 बजे उठते हैं अभिनव

अभिनव दिल्ली के रहने वाले हैं और घर के पास ही एक प्राइवेट स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ते हैं। 9 साल के अभिनव को कम उम्र में भी शास्त्रों और वेदों का ज्ञान है। मीडिया में दिए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि सुबह 3:30 बजे उनकी दिनचर्या शुरू होती है। वह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले माला जाप करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह 4 बजे घर पर ही पूजा करते हैं फिर 6:30 बजे तुलसी पूजा परिक्रमा कर अपने घर में विराजे बाल गोपाल को भोग लगाकर 7:30 बजे स्कूल जाते हैं।​

विज्ञापन

लेखक तरुण राज अरोड़ा के बेटे हैं

फेमस लेखक और टेड स्पीकर तरुण राज अरोड़ा के बेटे अभिनव अरोड़ा का बचपन से ही अध्यात्म की तरफ रुझान है। वह अकसर घर पर भारतीय परिधान धोती कुर्ता पहनते हैं। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार पहले स्कूल में उनके साथ कोई बैठना पसंद नहीं करता था क्योंकि वह हर किसी से राधे-राधे और जय श्री राम कहकर मिलते थे। लेकिन अब हालत ऐसे हैं कि हर टीचर और सभी बच्चे उन्हें सामने से खुद राधे-राधे और जय श्री कृष्णा कहकर संबोधित करते हैं और क्लास में हर बच्चा उसके साथ बैठना चाहता है।

विज्ञापन

 

गुरुकुल से  लेना चाहते हैं शिक्षा

सोशल मीडिया पर अकसर उनकी वीडियो वायरल होती है। वह देश के सबसे छोटे कथावाचकों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह खुद को बलराम मानते हैं और श्रीकृष्ण को छोटे भाई के रूप में पूजते हैं। वह राम और कृष्ण की तरह गुरुकुल से शिक्षा लेना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ