Aligarh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के इस्लामनगर इलाके में एक महिला और उसकी दो बेटियों (किशोरियों) के शव अंदर से बंद घर में पड़े मिले हैं। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि उत्तराखंड के देहरादून में एक महिला और उसके बच्चों के शव घर में पड़े मिले थे।
तीनों ने जहर खाकर की आत्महत्या!
जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ पुलिस ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है, नगीना (55) और उसकी बेटियों बानो (19) और पाकी (17) ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आशंका है कि है इसी तनाव के कारण बुधवार रात कथित तौर पर तीनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
कुछ साल पहले पति की हो चुकी थी मौत
अलीगढ़ की एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो सामने आया कि कुछ समय पहले नगीना के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार में आर्थिक तंगी हो गई। वर्तमान में परिवार गरीबी से गुजर रहा था।
यह भी पढ़ेंः देहरादून में घर में मृत मिले मां और दो बच्चे, पुलिस पहुंची तो खाने में मिला ये
इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं थे
नैथानी ने बताया कि नगीना किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उसके पास इलाज कराने तक के पैसे नहीं थे। वहीं अलीगढ़ पुलिस ने तीनों की मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
देहरादून में भी मां और दो बेटों ने की थी आत्महत्या
बता दें कि दो दिन पहले ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी आर्थिक तंगी से परेशान हो कर एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। वहां भी पड़ोसियों ने पुलिस को बताया था कि पति और पत्नी में पैसों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। परिवार यूपी के भदोही का रहने वाला था।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
5 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
7 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
8 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
18 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
18 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
19 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines